[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना रामनवमी पर राममय हुआ बिहार: रंग-बिरंगी झांकियों ने मोहा मन, विनोद तावड़े संग डाकबंगला पहुंचे संजीव चौरसिया

रामनवमी पर राममय हुआ बिहार: रंग-बिरंगी झांकियों ने मोहा मन, विनोद तावड़े संग डाकबंगला पहुंचे संजीव चौरसिया

0
रामनवमी पर राममय हुआ बिहार: रंग-बिरंगी झांकियों ने मोहा मन, विनोद तावड़े संग डाकबंगला पहुंचे संजीव चौरसिया
मंच पर अरुण गोविल, रविशंकर प्रसाद और मनोज तिवारी

Ram Navami 2026: पटना समेत पूरे बिहार में रामनवमी का पर्व इस बार खास अंदाज में मनाया जा रहा है. सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और अब सड़कों पर भव्य शोभायात्राएं निकल रही हैं. अलग-अलग जिलों में अनोखी झांकियां और नजारे लोगों को आकर्षित कर रहे हैं.

पटना में नेताओं की मौजूदगी, डाकबंगला बना केंद्र

पटना के डाकबंगला चौराहा पर भव्य आयोजन हो रहा है. यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके बेटे निशांत कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा नेता नितिन नवीन पहुंचे. विनोद तावड़े और दीघा विधायक संजीव चौरसिया एक साथ मंच पर पहुंचे. यह दृश्य चर्चा का केंद्र बन गई. मंच पर सांसद मनोज तिवारी ने अपने गीतों से माहौल को और भक्तिमय बना दिया. रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल भी डाकबंगला पहुंचे. जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

महावीर मंदिर में उमड़ी भारी भीड़

पटना के महावीर मंदिर में देर रात से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी रही. मंदिर का पट रात 2 बजे खोला गया, जिसके बाद विशेष आरती हुई. यहां अब तक करीब 2 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि इस साल 4 लाख भक्तों के आने का अनुमान है. खास बात यह रही कि श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर ड्रोन से फूलों की वर्षा की गई.

अलग-अलग जिलों में दिखे अनोखे नजारे

रोहतास में शोभायात्रा के दौरान ‘योगी स्टाइल’ में एक बच्चा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना. दरभंगा में श्रद्धालु अजगर को गले में लपेटकर शोभायात्रा में शामिल हुए, वहीं कलाकार शिव-पार्वती का रूप धारण कर नृत्य करते नजर आए. मुजफ्फरपुर में 351 फीट लंबा तिरंगा लहराया गया, जिसने सभी का ध्यान खींचा.

महिलाओं और युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी

कई जिलों में महिलाएं भगवा पगड़ी पहनकर शोभायात्रा में नृत्य करती दिखीं. मुंगेर में महिलाएं सिर पर पगड़ी बांधकर और हाथों में तलवार लेकर सड़कों पर उतरीं. खगड़िया में करीब 1000 राम भक्त तलवार के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए. गोपालगंज में शोभायात्रा के दौरान इजराइल का झंडा लहराया गया, जो चर्चा का विषय बना रहा. वहीं भागलपुर में पूरा शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा और भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

पूरे बिहार में भक्ति और उत्सव का माहौल

राज्य के हर जिले में रामनवमी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. शोभायात्राओं में झांकियां, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

Also Read: पटना के डाकबंगला से गुजरेंगी 52 झांकियां, नीतीश-निशांत-सम्राट और नितिन नवीन पहुंचे, सुरक्षा में 1500 जवान तैनात

Previous article नवोदय विद्यालय में कला प्रदर्शनी का आयोजन
Next article रूस से S-400 की नई डील पक्की, 2.38 लाख करोड़ के रक्षा समझौतों से बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel