[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पीएम मोदी खुद कर रहे निगरानी, नीट पेपर लीक मामले पर सम्राट के मंत्री का बड़ा बयान, बोले- कोई नहीं बचेगा

पीएम मोदी खुद कर रहे निगरानी, नीट पेपर लीक मामले पर सम्राट के मंत्री का बड़ा बयान, बोले- कोई नहीं बचेगा

0
पीएम मोदी खुद कर रहे निगरानी, नीट पेपर लीक मामले पर सम्राट के मंत्री का बड़ा बयान, बोले- कोई नहीं बचेगा
रामकृपाल यादव

NEET Paper Leak: देश और बिहार में अभी दो मुद्दों पर खूब चर्चा हो रही है. एक तरफ नीट पेपर लीक मामले को लेकर सरकार से सवाल किया जा रहा है तो दूसरी तरफ बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बंगला को लेकर विवाद जारी है. इन दोनों मुद्दों पर बिहार की सम्राट सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि जो भी गड़बड़ियां सामने आई है, उसे दूर किया जायेगा और किसी भी हाल में दोषी नहीं बचेंगे.

दिग्विजय सिंह की मांग पर किया पलटवार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग किए जाने पर रामकृपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल आरोप लगाने में लगा है, जबकि सरकार समस्या का समाधान निकालने में जुटी है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है. जांच को आगे बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है और पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है. दोषी कोई भी हो, उससे छोड़ा नहीं जाएगा.

मंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. इसी वजह से मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है.

राबड़ी देवी के बंगला विवाद पर भी रखी सरकार की बात

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहे विवाद पर भी रामकृपाल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को नियमों और सरकारी प्रावधानों के तहत देखा जाना चाहिए. रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार में पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवास और सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्पष्ट नियम बने हुए हैं. उन्हीं नियमों के आधार पर सभी फैसले लिए जाते हैं.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार करीब दो दशकों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं. इतने लंबे समय के दौरान प्रशासनिक स्तर पर कई बदलाव होते हैं और कुछ फैसलों से लोगों को असुविधा भी हो सकती है, लेकिन सरकार नियमों के अनुसार ही काम करती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बंगला देने में नहीं हुआ कोई पक्षपात

मंत्री ने साफ कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को जो आवास और सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है, वह पूरी तरह तय प्रक्रिया के अनुसार है. इसमें किसी तरह का भेदभाव या पक्षपात नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को निर्धारित नियमों के तहत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है और इसी व्यवस्था का पालन आगे भी किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के नए एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे फाइटर प्लेन, भविष्य में 8 लेन तक चौड़ा होगा, जानें रूट

Previous article ‘राख’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, सब-इंस्पेक्टर के रोल में दिखे अली फजल
Next article सालों बाद Kalank के फ्लॉप होने पर छलका माधुरी दीक्षित का दर्द, बोलीं- हमने पूरी मेहनत की थी
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel