[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना तेजप्रताप यादव पहुंचे विजय सिन्हा के घर, दही-चूड़ा भोज में रामकृपाल और मांझी के बेटे ने NDA में शामिल होने का दिया ऑफर

तेजप्रताप यादव पहुंचे विजय सिन्हा के घर, दही-चूड़ा भोज में रामकृपाल और मांझी के बेटे ने NDA में शामिल होने का दिया ऑफर

0
तेजप्रताप यादव पहुंचे विजय सिन्हा के घर, दही-चूड़ा भोज में रामकृपाल और मांझी के बेटे ने NDA में शामिल होने का दिया ऑफर
तेजप्रताप यादव पहुंचे विजय सिन्हा के घर

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में दही-चूड़ा भोज ने खूब सियासी गर्मी पैदा की. पटना में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज चर्चा का बड़ा केंद्र बन गया. तेजप्रताप यादव भी विजय सिन्हा के घर पहुंचे हैं. इस भोज में सत्ता और सियासत दोनों का अनोखा संगम दिख रहा है.

भोज के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बेटे और हम पार्टी के नेता संतोष सुमन ने बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने तेजप्रताप यादव को खुले तौर पर एनडीए में शामिल होने का ऑफर दे दिया. संतोष सुमन ने कहा कि अगर तेजप्रताप हमारे साथ आते हैं, तो उनका स्वागत है.

रामकृपाल यादव ने भी तेजप्रताप को दिया ऑफर

इसी कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने भी तेजप्रताप यादव को एनडीए में आने का न्योता दिया. रामकृपाल यादव ने कहा कि तेजप्रताप ने दही-चूड़ा भोज का निमंत्रण दिया है. हम उनके यहां खाने जाएंगे. अगर वे एनडीए में आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है. इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई अटकलें तेज हो गई हैं.

विजय सिन्हा ने अपने हाथों से परोसा दही-चूड़ा

भोज के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पूरी तरह पारंपरिक अंदाज में नजर आए. उन्होंने खुद अपने हाथों से मेहमानों को दही-चूड़ा परोसा. इतना ही नहीं, विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को अपने हाथों से मिठाई खिलाई. यह तस्वीर भी चर्चा का विषय बना रहा.

भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहे मौजूद

इस दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, संतोष सुमन, संजय झा, मंगल पांडे, संजय पासवान, संजय सिंह समेत एनडीए के कई बड़े नेता और मंत्री शामिल हुए. विजय सिन्हा ने इस अवसर पर बीजेपी के नेताओं के साथ-साथ एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया था.

अरुण भारती के दही-चूड़ा भोज में हंगामा

जमुई से एक अलग तस्वीर सामने आई. जमुई में सांसद अरुण भारती के दही-चूड़ा भोज में हंगामा हो गया. अरुण भारती के जाने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं के बीच खाने को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते बात बढ़ गई और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. इस कार्यक्रम में एनडीए के कार्यकर्ता भी मौजूद थे.

Also Read: बिहार में मुंबई के तर्ज पर बनेंगे 5 मॉडर्न एक्सप्रेसवे, हर जिले में लैंड बैंक, दिलीप जायसवाल ने बताया मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान

Previous article बिना गारंटी पाएं 3 लाख का लोन, केंद्र सरकार की इस योजना के तहत 18 क्षेत्रों में मिलेगी मदद, ऐसे करें अप्लाई
Next article AI है गेम चेंजर, करें ये 5 शॉर्ट टर्म कोर्स, लाखों में होगी कमाई
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel