राम नवमी फोटो कांटेस्ट के विजेता बने उत्कृष, अभिषेक, दिव्याशा व कश्वी पटना. रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रभात खबर की ओर से ‘राम नवमी फोटो कांटेस्ट’ का आयोजन किया गया था. इसमें कई पाठकों ने प्रभात खबर के वाट्सएप नंबर के माध्यम से एंट्री भेजी. इसमें पाठकों ने ढेरों तस्वीरें साझा कीं. इसमें से निर्णायक मंडली ने बेस्ट फोटो का चयन किया और विजेताओं के नामों की घोषणा की. जिसे आज के अंक में प्रकाशित किया जा रहा है. उत्कृष सागर (मुन्नाचक, कंकड़बाग), अभिषेक ओझा (बुद्धा कालोनी) और दिव्याशा-कश्वी कुमार ‘राम नवमी फोटो कांटेस्ट’ के विजेता घोषित किये गये हैं.