[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के ये दो रेलवे स्टेशन होंगे विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस, अमृत भारत योजना के तहत बदल रही स्टेशन की सूरत

बिहार के ये दो रेलवे स्टेशन होंगे विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस, अमृत भारत योजना के तहत बदल रही स्टेशन की सूरत

0
बिहार के ये दो रेलवे स्टेशन होंगे विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस, अमृत भारत योजना के तहत बदल रही स्टेशन की सूरत
राजगीर और बिहारशरीफ स्टेशन की तस्वीर

Amrit Bharat Yojana: बिहार के ऐतिहासिक शहरों राजगीर और बिहारशरीफ के रेलवे स्टेशनों की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है. पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल के तहत आने वाले इन दोनों स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत विश्वस्तरीय रूप देने का काम तेजी से चल रहा है. रेलवे की योजना है कि दिसंबर 2025 तक इन स्टेशनों का कायाकल्प कर यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.

राजगीर स्टेशन पर दिखेगी सांस्कृतिक झलक

राजगीर रेलवे स्टेशन को न केवल तकनीकी रूप से अत्याधुनिक बनाया जाएगा, बल्कि इसकी दीवारों पर बौद्ध धर्म और मगध इतिहास की गाथा भी उकेरी जाएगी. स्टेशन की बाहरी और भीतरी दीवारों को जरासंध समेत ऐतिहासिक और धार्मिक महापुरुषों की तस्वीरों से सजाया जाएगा.

यहां नए प्लेटफॉर्म, एस्केलेटर, लिफ्ट, और वीवीआईपी लाउंज के साथ-साथ खान-पान की आधुनिक व्यवस्था भी की जाएगी. जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके.

बिहारशरीफ स्टेशन भी होगा अपग्रेड

बिहारशरीफ स्टेशन पर भी यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं. दोनों स्टेशनों पर करीब 45 से 50 करोड़ रुपये की लागत से काम हो रहा है, जिसकी निगरानी खुद दानापुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं.

राजगीर में बनेगा नया वाशिंग पिट

राजगीर स्टेशन पर करीब चार करोड़ रुपये की लागत से एक नया वाशिंग पिट भी बनाया जा रहा है. इसके बनने से दो-तीन नई ट्रेनों के संचालन का रास्ता साफ होगा और स्टेशन की ऑपरेशनल क्षमता में बड़ा इजाफा होगा.

MP कौशलेंद्र कुमार की पहल का असर

नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार की पहल पर राजगीर और बिहारशरीफ को इस योजना में शामिल किया गया है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि काम तय समय पर पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर निर्माण जारी है.

बदलते बिहार की नई पहचान

अमृत भारत योजना के तहत पूर्व मध्य रेलवे के 93 से अधिक स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है, जिनमें दानापुर मंडल के 25 स्टेशन शामिल हैं. राजगीर और बिहारशरीफ स्टेशन का कायाकल्प इस बदलाव की अहम कड़ी साबित होगा, जो न केवल यात्री सुविधा को बढ़ाएगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नया आयाम देगा.

Also Read: तनिष्क लूट का मास्टरमाइंड सुबोध सिंह के राइट हैंड का मर्डर, लुटेरों को मुहैया कराता था हथियार और बाइक

Previous article Bihar Top School: बिहार के इस स्कूल के आगे दिल्ली मुंबई के स्कूल फेल, बना नंबर 1
Next article OYO में की ऐसी हरकत… मेट्रो स्टेशन से सुना दी खरीखोटी, देखें वीडियो
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel