[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना रेलवे भर्ती बोर्ड : पैरामेडिकल कैटेगरी के 1,376 पदों पर जारी हुई वैकेंसी

रेलवे भर्ती बोर्ड : पैरामेडिकल कैटेगरी के 1,376 पदों पर जारी हुई वैकेंसी

0
रेलवे भर्ती बोर्ड : पैरामेडिकल कैटेगरी के 1,376 पदों पर जारी हुई वैकेंसी

संवाददाता, पटना

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पैरामेडिकल कैटेगरी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी. ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से डाइटीशियन, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, डेंटल हाइजिनिस्ट, हेल्थ एवं मलेरिया इंस्पेक्टर जैसे पैरा मेडिकल कैटेगरी के विभिन्न पदों पर कुल 1,376 वैकेंसी हैं. सबसे ज्यादा भर्तियां नर्सिंग अधीक्षक के पद पर की जायेंगी, जिसके लिए कुल 713 पद आरक्षित किये गये हैं, जबकि फार्मासिस्ट के लिए 246 पद, स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड-III के लिए 126 पद, लैब सहायक ग्रेड-II के लिए 94 पद और रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन के लिए 64 पद आरक्षित हैं. इसके अलावा बाकी सभी डिपार्टमेंट में पदों की संख्या 50 से भी कम है. इसके बाद अन्य पोस्ट पर काफी कम सीटें हैं. आवेदन करने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (इबीसी) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है. इसके अलावा अन्य सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel