[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Raid In Bihar: एक और भ्रष्ट इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा, इन 3 ठिकानों पर हुई ताबड़तोड़ छापेमारी

Raid In Bihar: एक और भ्रष्ट इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा, इन 3 ठिकानों पर हुई ताबड़तोड़ छापेमारी

0
Raid In Bihar: एक और भ्रष्ट इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा, इन 3 ठिकानों पर हुई ताबड़तोड़ छापेमारी
निगरानी विभाग का छापा

Raid In Bihar: बिहार में एक के बाद एक भ्रष्ट अधिकारियों पर निगरानी की टीम शिकंजा कस रही है. इसी कड़ी में निगरानी ब्यूरो ने ग्रामीण कार्य विभाग के एक और इंजीनियर को निशाने पर लिया है. निगरानी की टीम द्वारा मोकामा में पदस्थापित सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार के पटना, गया और मोकामा आवास पर छापेमारी की गई.

देर रात तक चली छापेमारी

गयाजी के मूल निवासी नागेंद्र कुमार के आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में शुक्रवार को देर रात तक चली छापेमारी में बड़ी संख्या में निवेश के कागजात मिले हैं. नागेंद्र कुमार पटना के बोरिंग रोड स्थित स्नेह, प्लाजा अपार्टमेंट सरदार पटेल पथ, उत्तरी श्रीकृष्णापुरी में किराये के मकान में रहते हैं.

इन ठिकानों पर हुई छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, निगरानी ब्यूरो ने उनके विरूद्ध लगभग 73,32,785 रुपया का अधिक धनार्जन का कांड दर्ज किया गया है. यह उनकी कुल ज्ञात आय से करीब 125.69 प्रतिशत अधिक है. निगरानी सूत्रों के अनुसार निगरानी ब्यूरो की तीन टीम नागेंद्र कुमार के पटना के दो ठिकानों पर आवास, कार्यालय और गयाजी के ग्राम कुजाप, थाना चन्दौती में आवास की तलाशी की गई. इस तरह से हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया.

इससे पहले विनोद कुमार राय पर शिकंजा

मालूम हो इससे पहले ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार राय पर ईओयू ने शिकंजा कसा था और गिरफ्तार किया गया था. मामले में लाखों के नोट जला दिए गए थे. जांच में पता चला कि आरोपी अभियंता की बिहार सहित बाहर कई राज्यों में प्रॉपर्टी है. उनके और उनके करीबियों के करीब 24 डीड पेपर मिले हैं.

भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार

इसके अलावा बिहार में रोसड़ा और ओड़िसा में कंस्ट्रक्शन से जुड़ी फैक्ट्री भी मिली है. जानकारी के मुताबिक, अवैध कमाई से जुड़े कई स्रोतों को देखते हुए जल्द ही अभियंता पर भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में डीए का अलग केस दर्ज हो सकता है. इस तरह से लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है.

Also Read: Mahila Rojgar Yojana: सीएम नीतीश की महिला रोजगार योजना का फायदा ऐसे मिलेगा… पहली किस्त में मिलेंगे 10 हजार

Previous article Sarkari Naukri: DU में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, 6 सितंबर तक करें आवेदन
Next article तुम्हारे खिलाफ केस…, थप्पड़ कांड वीडियो पर भड़कीं श्रीसंत की पत्नी, हरभजन नहीं इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को सुनाई खरी खोटी
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel