[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना पहुंचते ही शकील अहमद खान के घर पहुंचे राहुल गांधी, बेटे की मौत पर बढ़ाया हौसला

पटना पहुंचते ही शकील अहमद खान के घर पहुंचे राहुल गांधी, बेटे की मौत पर बढ़ाया हौसला

0
पटना पहुंचते ही शकील अहमद खान के घर पहुंचे राहुल गांधी, बेटे की मौत पर बढ़ाया हौसला

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पटना पहुंचे. वह 19 दिनों में दूसरी बार बिहार दौरे पर आए हैं. राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधे कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के घर गए, जहां उन्होंने लगभग एक घंटे से अधिक तक समय बिताया. बता दें कि सोमवार को शकील अहमद खान के बेटे आयान ने आत्महत्या कर ली थी. इसलिए उन्होंने शकील अहमद से मिलकर हौसला बढ़ाया. इस दौरान, एनडीए सांसद उपेन्द्र कुशवाहा और कांग्रेस से राज्यसभा की सांसद रंजीता रंजन भी शकील अहमद खान के घर पहुंची.

18 जनवरी को आयान ने राहुल से की थी मुलाकात

बता दें कि अयान खान एक प्रतिभाशाली लड़का था जो पढ़ने-लिखने में होशियार था और शेरो-शायरी करने का शौकीन था. वह 18 जनवरी को राहुल गांधी के बिहार दौरे के दौरान मंच पर विधायक शकील अहमद खान के साथ मौजूद था और अपनी शायरियों से महफिल सजा दी थी. लेकिन दुर्भाग्य से राहुल गांधी अब उस प्रतिभावान लड़के से नहीं मिल पाएंगे क्योंकि वह अब हमारे बीच नहीं है.

Also Read: राज्यपाल से अचानक मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव, बिहार में सियासी हलचल तेज

अब पटना के एसकेएम हॉल में पहुंचे राहुल

राहुल गांधी अब पटना के एसकेएम हॉल में स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं. जगलाल चौधरी पासी समुदाय से थे और बिहार में शराबबंदी लागू करने वाले पहले व्यक्ति थे. उनकी जयंती में राहुल गांधी के शामिल होने को दलित वोट को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, खासकर जब बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article सचिन, गेल और संगाकारा मैदान पर उतरने को तैयार, कब और कहां होंगे मैच, देखें पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Next article Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम फिर लेगा यू-टर्न, इस दिन से न्यूनतम तापमान में होगी बड़ी गिरावट
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel