[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना ‘पटना में 43 बीघा जमीन और महुआ बाग में किला’, बंगला विवाद के बीच जेडीयू ने गिनाई लालू परिवार की संपत्ति

‘पटना में 43 बीघा जमीन और महुआ बाग में किला’, बंगला विवाद के बीच जेडीयू ने गिनाई लालू परिवार की संपत्ति

0
‘पटना में 43 बीघा जमीन और महुआ बाग में किला’, बंगला विवाद के बीच जेडीयू ने गिनाई लालू परिवार की संपत्ति
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार की फाइल फोटो

Rabri Devi Bunglow Row: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड वाले सरकारी आवास को लेकर चल रहा विवाद जारी है. सम्राट चौधरी सरकार ने यह बंगला कैबिनेट मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया है, जबकि राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड पर नया बंगला दिया जा चुका है. इसके बावजूद राबड़ी देवी ने पुराना घर खाली करने से साफ मना कर दिया है. राबड़ी देवी के इस रुख पर अब जेडीयू ने राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए सवाल किया है कि आखिर उन्हें एक सरकारी घर के लिए इतनी ज्यादा बेचैनी क्यों है? क्या 10 नंबर बंगले के भीतर कोई गुप्त खजाना गड़ा हुआ है?

राबड़ी देवी पूरी तरह गलत लड़ाई लड़ रही हैं: नीरज कुमार

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार पर कई आरोप लगाए. जेडीयू प्रवक्ता ने पटना में मीडिया के सामने लालू परिवार की जमीनों और मकानों का पूरा ब्योरा गिना दिया. नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी के पास अकेले पटना शहर में ही करीब 43 बीघा की कीमती जमीन मौजूद है. इसके अलावा कौटिल्य नगर में उनका अपना निजी मकान है और महुआ बाग इलाके में तो उनका पूरा एक किला बना हुआ है.

जब उनके पास निजी संपत्तियों का इतना बड़ा अंबार है, तो फिर राबड़ी देवी को एक अदद सरकारी घर छोड़ने में इतनी तकलीफ और बेचैनी क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि अगर राबड़ी देवी किसी गरीब बेघर को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए इस तरह की कोई लड़ाई लड़तीं, तो बात समझ में भी आती, लेकिन यहां तो वह पूरी तरह से एक गलत और अनुचित लड़ाई लड़ रही हैं.

चुनाव हारेंगे तो सरकारी घर खाली करके चले जाएंगे, नियम सबके लिए एक है

नीरज कुमार ने नेताओं के लिए बने नैतिक नियमों का हवाला देते हुए कहा कि आज अगर हम लोगों का सरकारी मकान बदल दिया जाए, तो हम बिना किसी हंगामे के तुरंत वहां से हट जाएंगे. लोकतांत्रिक व्यवस्था का यही नियम है कि हम जब तक चुनाव जीतकर सत्ता में रहेंगे, तब तक सरकारी आवास में रहने का हकदार होंगे.

जैसे ही हम चुनाव हार जाएंगे, वैसे ही सरकारी आवास को पूरी तरह खाली करके सम्मान के साथ अपने निजी घर चले जाएंगे. उन्होंने लालू परिवार को नसीहत देते हुए कहा कि जो नियम और कानून बनाए गए हैं, वे राज्य के सभी नागरिकों और नेताओं के लिए बिल्कुल एक समान हैं. इसमें किसी के लिए कोई वीआईपी छूट नहीं हो सकती.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेजस्वी यादव किस हैसियत से रह रहे हैं राबड़ी आवास में: नीरज कुमार

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पूछा कि तेजस्वी यादव आखिर किस हैसियत से राबड़ी आवास के भीतर रह रहे हैं? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पटना में 43 बीघा जमीन के मालिक होने के बावजूद ये लोग एक सरकारी मकान के लिए अपनी जान दे रहे हैं. राबड़ी देवी को पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला हुआ है और उसी दर्जे के हिसाब से सरकार ने उन्हें नया आवास भी अलॉट किया है. इसके बाद भी वे जबरन 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले में जमे रहना चाहती हैं, जो पूरी तरह से अनुचित और गैरकानूनी है.

इसे भी पढ़ें: अयोध्या से सीतामढ़ी सिर्फ 5 घंटे, 6155 करोड़ की लागत से 2027 तक तैयार होगा राम-जानकी मार्ग

बिहार के शिक्षकों का 5 जून के बाद फ्रीज होगा डाटा, इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर 54 जानकारी भरना हुआ अनिवार्य

Previous article 39 वारंटी और फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Next article मंत्री इरफान का अभिषेक बनर्जी को झारखंड में इलाज का ऑफर, बोले- हेमंत सरकार लेगी पूरी जिम्मेदारी
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel