[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पिछले साल की तुलना में आसान रहा प्रश्नपत्र

पिछले साल की तुलना में आसान रहा प्रश्नपत्र

0
पिछले साल की तुलना में आसान रहा  प्रश्नपत्र

संवाददाता, पटना सिपाही भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण की परीक्षा रविवार को खत्म हो गयी. पटना से दो अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ये दोनों अभ्यर्थियों पर ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी लेकर भागने का आरोप है. परीक्षार्थी ने कहा कि इस बार सवाल काफी आसान थे. एग्जाम अच्छा गया है. पेपर लीक को लेकर कुछ डर था, लेकिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे जिस वजह से पेपर लीक की संभावना कम है. परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि सिलेबस के अनुसार ही प्रश्न पूछे गये थे. 20 प्रतिशत प्रश्न उलझाने वाले थे, जिसे बनाने में काफी समय लगा. सुमन कुमार ने बताया कि पिछले साल से प्रश्न पत्र आसान थे और सिलेबस के अनुसार ही प्रश्न पत्र पूछे गये थे. छात्र मयंक कुमार ने बताया कि हिंदी के गद गदांस से प्रश्न कठिन रहे. परीक्षा 12 से 2 बजे तक चली. प्रदेश के सभी 38 जिलों में कुल 545 सेंटर बनाये गये थे. एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों को एक घंटा पहले पहुंचना था. सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक एंट्री दी गयी. इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं दी गयी. जिस वजह से कई अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित रहना पड़ा. बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में कट ऑफ अंक अंतिम उत्तर कुंजी के साथ जारी होगा. अब 25 व 28 अगस्त को एकल पाली में परीक्षा ली जायेगी. 17 लाख 87 हजार 720 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया है. कटऑफ अंक उम्मीदवार की श्रेणी और उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के आधार पर अलग-अलग होंगे. कट ऑफ अंक से ऊपर स्कोर करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण, जो कि शारीरिक परीक्षण है, के लिए पात्र होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel