[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Purnia Airport: इस दिन पूर्णिया एयरपोर्ट का हो सकता है उद्घाटन, काउंटडाउन शुरू, जानिए कितना हुआ काम…

Purnia Airport: इस दिन पूर्णिया एयरपोर्ट का हो सकता है उद्घाटन, काउंटडाउन शुरू, जानिए कितना हुआ काम…

0
Purnia Airport: इस दिन पूर्णिया एयरपोर्ट का हो सकता है उद्घाटन, काउंटडाउन शुरू, जानिए कितना हुआ काम…
सांकेतिक तस्वीर

Purnia Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है. जल्द ही यहां से उड़ान भरने का सपना पूरा होने वाला है. पोर्टा केबिन से बन रहे टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण का काम तेजी से हो रहा है. लगभग 75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है. कार्य की प्रगति को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि, 15 अगस्त तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. एयरपोर्ट कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से भी 15 अगस्त तक काम पूरा कर लेने का लक्ष्य तय किया गया है. ऐसे में पूर्णिया क्षेत्र के लोगों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है.

इस दिन हो सकता है उद्घाटन

दरअसल, 2015 में उड़ान योजना के तहत पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर घोषणा हुई थी, लेकिन जमीन और अन्य दिक्कतों से देरी हुई. वहीं, अब सपना साकार होने वाला है. जानकारी के मुताबिक, अगर 15 अगस्त तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. तो उस दिन ही पीएम मोदी पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन भी कर सकते हैं. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की माने तो, एयरपोर्ट से चार अलग-अलग मार्ग-हरदा, सतकोदरिया, चूनापुर डीएवी और एक नया चौथा रास्ता बनाया जा रहा है. इनमें से कुछ के लिए प्रस्ताव भेजा गया है और जल्द काम शुरू होगा.

सीमांचल के लोगों को बड़ा फायदा

इधर, यह प्रोजेक्ट न सिर्फ कनेक्टिविटी बढ़ाएगा, बल्कि पूर्णिया को आर्थिक रूप से मजबूत करेगा. पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर मंत्री लेसी सिंह ने भरोसा दिलाया था. पीएम के समय मिलने पर सितंबर से हवाई सेवा शुरू हो सकती है. उन्होंने कहा था कि पूर्णिया से उड़ान शुरू होने से इस इलाके का विकास तेजी से होगा. पूर्णिया के अलावा किशनगंज और अररिया जिलों के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा. इसे साथ ही लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे. सीमांचल के लोगों के लिए यह बेहद खास और मील का पत्थर साबित हो सकता है.

Also Read: Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने शेयर की फुल फैमिली फोटो, बेटी कात्यायनी के लिए बने घोड़ा, पत्नी-बेटा भी दिखे साथ

Previous article Kal Ka Mausam : 1 अगस्त को होगी भारी बारिश, आ गया अलर्ट
Next article Smartphone Blast: स्मार्टफोन बम बन जाए, उससे पहले बदल लें अपनी आदत, काम आयेंगे ये टिप्स
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel