[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Punaura Dham: सीतामढ़ी से अयोध्या के बीच मजबूत होगी रेल कनेक्टिविटी, बनेंगे 5 स्टार होटल, इस तरह टूरिस्ट हब बनेगा जिला

Punaura Dham: सीतामढ़ी से अयोध्या के बीच मजबूत होगी रेल कनेक्टिविटी, बनेंगे 5 स्टार होटल, इस तरह टूरिस्ट हब बनेगा जिला

0
Punaura Dham: सीतामढ़ी से अयोध्या के बीच मजबूत होगी रेल कनेक्टिविटी, बनेंगे 5 स्टार होटल, इस तरह टूरिस्ट हब बनेगा जिला
अयोध्या की तरह विकसित होगा सीतामढ़ी

Punaura Dham: बिहार के सीतामढ़ी जिले को टूरिस्ट हब के रूप में बदलने की कवायद शुरू कर दी गई है. अयोध्या की तर्ज पर ही सीतामढ़ी की टाउन प्लानिंग की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पर्यटन विभाग और नगर विकास विभाग एक साथ मिलकर एक खास कार्य योजना बनायेंगे. इसके साथ ही सीतामढ़ी और अयोध्या के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत भी किया जा रहा है.

सीतामढ़ी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा

पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की माने तो, जिस तरह से अयोध्या में धार्मिक पर्यटन को प्रमुखता से बढ़ावा दिया गया है. वैसे ही बिहार के सीतामढ़ी जिले और इसके आस-पास के इलाकों को भी विकसित किया जाएगा. धार्मिक पर्यटन को ध्यान में रखते हुए ही नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा. मालूम हो, बिहार में टूरिज्म को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. ऐसे में पर्यटन विभाग की यह खास पहल मानी जा रही है.

इन सभी सुविधाओं को किया जाएगा विकसित

सीतामढ़ी में मां जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम में भव्य जानकी मंदिर का निर्माण भी शुरू हो चुका है. इसके निर्माण में लगभग 882.87 करोड़ की लागत आएगी. इसके अलावा अन्य सुविधाओं को यहां विकसित किया जाएगा. जैसे कि 5 स्टार होटल बनाए जायेंगे. इसके लिए जमीन भी चिह्नित की जाएगी. साथ ही सीता वाटिका, परिक्रमा पथ, थ्री डी शो, पार्किंग समेत अन्य सुविधाएं लोगों के लिए रहेंगी.

सीतामढ़ी और अयोध्या के बीच स्ट्रॉन्ग रेल कनेक्टिविटी

जानकारी के मुताबिक, सीतामढ़ी में भव्य जानकी मंदिर का निर्माण 42 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. इस जिला के विकसित होने से अर्थव्यवस्था और रोजगार को बढ़ावा मिल सकेगा. खास बात यह भी है कि, सीतामढ़ी से अयोध्या के बीच रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होने वाली है. दरअसल, मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड को सुदृढ बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है. इसके बनने से उत्तर बिहार के यात्रियों को खास सुविधा मिल सकेगा.

Image 82

Also Read: जमुई स्टेशन की बदलेगी सूरत, 4.5 करोड़ से होगा विस्तार, लंबे जाम से मिलेगी मुक्ति

Previous article चाहे उन्हें पसंद हो या न हो, US कुछ न कुछ करेगा… नाटो को दरकिनार कर ट्रंप ने फिर दी धमकी; ग्रीनलैंड लेंगे
Next article Paneer Gobhi Paratha: सर्दियों में बनाएं गरमा-गरम पनीर गोभी पराठा, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel