[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पीयू छात्रसंघ चुनाव : पहले दिन बिके 11 नॉमिनेशन फॉर्म

पीयू छात्रसंघ चुनाव : पहले दिन बिके 11 नॉमिनेशन फॉर्म

0
पीयू छात्रसंघ चुनाव : पहले दिन बिके 11 नॉमिनेशन फॉर्म

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर सोमवार से नॉमिनेशन फॉर्म की बिक्री शुरू हो गयी है. पहले दिन सोमवार को कुल 11 नॉमिनेशन फॉर्म की बिक्री हुई. नॉमिनेशन फॉर्म 11, 12, 17 और 18 मार्च तक डीन ऑफिस में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक मिलेगा. विद्यार्थी नॉमिनेशन फॉर्म 50 रुपये शुल्क देकर खरीद सकते हैं. विद्यार्थियों को नॉमिनेशन फॉर्म के साथ दिये गये डॉक्यूमेंट का एफिडेविट करना होगा. विद्यार्थी 17 से 19 मार्च तक जयप्रकाश नारायण अनुषद भवन में दोपहर तीन बजे तक नॉमिनेशन फॉर्म जाम कर सकते हैं. वहीं 20 मार्च को नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी की जायेगी. विद्यालय के डीन प्रो अनिल कुमार ने बताया कि उम्मीदवारों की सूची 20 मार्च को शाम पांच बजे जारी की जायेगी. उन्होंने बताया कि उम्मीदवार चुनाव से संबंधित अपनी शिकायतों को ग्रिवांस सेल में दर्ज करा सकते हैं. विश्वविद्यालय की ओर से उम्मीदवारों की फाइलन सूची 24 मार्च को जारी की जायेगी. उम्मीदवार 24 मार्च को नाम वापस ले सकते हैं. इधर चुनाव के लिए विभिन्न छात्र संगठन की ओर से वैसे चेहरों की तलाश तेज हो गयी है, जो कॉलेज में एक्टिव हैं और विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनकर उसे अंजाम तक पहुंचा सकें. नॉमिनेशन फॉर्म की खरीदारी में मंगलवार से तेजी आयेगी. विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों को अपने हक में वोट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel