[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कैंपस : पीयू : पांच दिवसीय पोषण कार्यक्रम में आइआइएम कोलकाता जायेंगे प्राध्यापक

कैंपस : पीयू : पांच दिवसीय पोषण कार्यक्रम में आइआइएम कोलकाता जायेंगे प्राध्यापक

0
कैंपस : पीयू : पांच दिवसीय पोषण कार्यक्रम में आइआइएम कोलकाता जायेंगे प्राध्यापक

संवाददाता, पटना शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पूर्वी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के प्राध्यापकों को नयी शिक्षा नीति के प्रावधानों से अवगत कराने के लिए नेतृत्व पोषण कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश दिया है. पूर्वी क्षेत्र के प्राध्यापकों को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी आइआइएम बोधगया और आइआइएम कोलकाता को दी गयी है. पटना विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन ट्रेनिंग सेंटर की ओर से हाल ही में चार प्राध्यापकों को आइआइएम बोधगया पांच दिवसीय ट्रेनिंग के लिए शनिवार को भेजा गया था. इसमें बीएन कॉलेज की डॉली भारती, पटना सायंस कॉलेज के प्रह्लाद कुमार आर्य, पटना कॉलेज से सिद्धार्थ भारद्वाज व स्नातकोत्तर विभाग से सुप्रिया कृष्णन का चयन किया गया है. इसके अलावा 29 जुलाई से दो अगस्त तक आइआइएम कोलकाता में आयोजित होने वाले पोषण कार्यक्रम के लिए दो प्राध्यापकों का चयन किया गया है. इसमें मगध महिला कॉलेज की डॉ निधि सिंह और पटना लॉ कॉलेज के डॉ सलीम जावेद का चयन किया गया है. पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह ने चयनित शिक्षकों को बधाई दी व प्रशिक्षण के बाद कॉलेजों में अन्य शिक्षकों को कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देने को प्रोत्साहित किया. मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र पटना विश्वविद्यालय के निदेशक अतुल आदित्य पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रबंधन, तकनीक व पारस्परिक कौशल को विकसित करने पर जोर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel