[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पीयू- यूजी और पीजी के छात्र अब डिग्री के साथ ऑनलाइन कर सकेंगे रोजगारपरक कोर्स

पीयू- यूजी और पीजी के छात्र अब डिग्री के साथ ऑनलाइन कर सकेंगे रोजगारपरक कोर्स

0
पीयू- यूजी और पीजी के छात्र अब डिग्री के साथ ऑनलाइन कर सकेंगे रोजगारपरक कोर्स

-एकेडेमिक काउंसिल की बैठक में लिया गया निर्णय

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय के स्नातक और पीजी के छात्र अब एक साथ डूअल डिग्री कोर्स कर सकेंगे. यूजीसी के दिशा निर्देश के तहत पटना विवि के एकेडेमिक काउंसिल की बैठक में मंगलवार को इसे मंजूरी दे दी गयी है. इसके तहत स्नातक के छात्र तीन या चार साल के डिग्री कोर्स के साथ रोजगारपरक कोर्स कर सकते है. उसी तरह पीजी के दो वर्षीय पाठ्यक्रम के साथ छात्र भी वोकेशनल कोर्स कर सकेंगे. लेकिन यह कोर्स ऑनलाइन मोड में करना होगा. एकेडेमिक काउंसिल से इसे मंजूरी के बाद सिंडिकेट की बैठक में मंजूर किया जायेगा. इसके बाद सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे राजभवन भेजा जायेगा. मंगलवार को आयोजित एकेडेमिक काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता पीयू के कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह ने की. उन्होंने बताया कि पहले पीयू में एक बार में एक ही कोर्स करने की अनुमति थी. लेकिन यूजीसी गाइडलाइन के अनुसार अब छात्र एक ऑफलाइन और दूसरा ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं. यह कोर्स रोजगारपरक या स्किल बेस्ड होगा. डूअल कोर्स को पीएचडी छात्रों के लिए लागू नहीं किया गया है. इसके साथ ही पीयू में सैनिक कल्याण बोर्ड के द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के लिए बैचलर ऑफ आर्ट्स इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट कोर्स को भी मंजूरी दी गयी है. कोर्स के संचालन के प्रस्ताव पर भी मंजूरी दे दी गयी है. बैठक में सभी स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्ष, सभी महाविद्यालय के प्राचार्य, अकादमिक काउंसिल के सदस्य आदि मौजूद रहे.

14 को सिंडिकेट और 23 को होगी सीनेट की बैठक

पीयू प्रशासन द्वारा अब तमाम प्रस्तावों को मंजूरी देकर नये सत्र से इसे लागू करने का प्रयास किया जा रहा है. जिन प्रस्तावों को अभी तक एकेडेमिक काउंसिल से मंजूरी दे दी गयी है. उन सभी को 14 मई को आयोजित सिंडिकेट की बैठक में मंजूरी दी जायेगी. इसके बाद 23 मई को सीनेट की बैठक में मंजूरी दी जायेगी. सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद राजभवन से अनुमति मिलने के बाद इसे लागू किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel