[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कैंपस : पीयू : इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

कैंपस : पीयू : इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

0
कैंपस : पीयू : इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. पटना सायंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो रजनीश कुमार और पटना सायंस कॉलेज के प्राचार्य डीएन ठाकुर ने किया. उद्घाटन मैच में पटना सायंस कॉलेज बनाम वाणिज्य महाविद्यालय का हुआ, जिसमें वाणिज्य महाविद्यालय ने पटना सायंस कॉलेज को तीन विकेट से हराया. मैन ऑफ द मैच अभिषेक रंजन (वाणिज्य महाविद्यालय) को दिया गया, जिन्होंने 26 गेंद में 42 रनों की शानदार पारी खेली. पटना विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ दीप नारायण कुमार ने बताया कि गुरुवार को पटना सायंस कॉलेज ग्राउंड में बीएन कॉलेज बनाम पटना कॉलेज का मैच सुबह 9 बजे से शुरू होगा. इस अवसर पर प्रोफेसर अभय कुमार, पीटीआइ जावेद हुसैन, जावेद खान, पूर्व क्रिकेटर प्रियदर्शी राजीव सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel