[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कैंपस : पीयू : दूसरी मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों की आज से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया

कैंपस : पीयू : दूसरी मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों की आज से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया

0
कैंपस : पीयू : दूसरी मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों की आज से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को चार वर्षीय स्नातक कोर्स सत्र 2024-28 और वोकेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए दूसरी मेधा सूची जारी कर दी गयी है. दूसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों की एडमिशन प्रक्रिया बुधवार से शुरू की जायेगी. दूसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों की एडमिशन प्रक्रिया 21 जून तक जारी रहेगी. दूसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों को अपना एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद पेमेंट स्लिप डाउनलोड करेंगे. चयनित उम्मीदवार एलॉटमेंट लेटर, पेमेंट स्लिप, एलाटमेंट लेटर में लिखे सभी मूल प्रमाणपत्र व सभी प्रमाणपत्र की एक सेट छायाप्रति ( स्वअभिप्रमाणित ) और चार पासपोर्ट साइज अपना फोटो लेकर एलाॅटेड कॉलेज में काउंसेलिंग और नामांकन के लिए निर्धारित तिथि पर पहुंचना अनिवार्य है. विद्यार्थियों को सुबह 10:00 बजे सुबह से चार बजे शाम के बीच उपस्थित रहना अनिवार्य है. चयनित उम्मीदवार द्वारा काउंसेलिंग के लिए संबंधित महाविद्यालय में निर्धारित काउंसेलिंग की तिथि को उपस्थित नहीं होने पर उनके नामांकन की दावेदारी समाप्त कर दी जायेगी. नामांकन लेने के बाद यदि आवेदक अपना विषय या कॉलेज बदलना चाहेंगे, तो उनके लिए स्लाइड अप करने की व्यवस्था पोर्टल पर की गयी है. स्लाइड अप होने पर आवेदक का नाम सेकेंड मेरिट लिस्ट में दिखेगा और स्लाइड अप होने पर उनका पूर्व का अलॉटेड विषय और कॉलेज स्वतः समाप्त हो जायेगा. स्लाइड अप हुए आवेदकों को फिर से काउंसेलिंग के लिए जाने की जरूरत नहीं होगी. यदि आवेदक अपने स्लाइड अप से संतुष्ट होंगे, तो उन्हें फिर पोर्टल पर स्लाइड अप बटन से स्लाइडअप ऑप्शन को बंद करना होगा. अन्यथा फिर वह अगली लिस्ट के लिए स्लाइड अप हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel