[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पीयू : यूजी में एडमिशन के लिए 2913 विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में लिया नामांकन

पीयू : यूजी में एडमिशन के लिए 2913 विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में लिया नामांकन

0
पीयू : यूजी में एडमिशन के लिए 2913 विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में लिया नामांकन

-थर्ड मेरिट लिस्ट 27 जून को होगी जारी

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए दूसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों की एडमिशन प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गयी. अंतिम दिन मंगलवार को विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में कुल 216 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है. पहली मेधा सूची और दूसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों में अब तक कुल 2913 विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन लिया. इससे पहले विश्वविद्यालय की ओर से जारी पहली मेधा सूची में शामिल कुल 2049 विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन लिया है. यूजी में एडमिशन के लिये विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में कुल 4531 सीटें निर्धारित हैं. विश्वविद्यालय की ओर से तीसरी मेधा सूची 27 जून को जारी की जायेगी. तीसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों की काउंसेलिंग और एडमिशन प्रक्रिया 30 जून से 1 जुलाई तक आयोजित की जायेगी. तीसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों को अपना एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद पेमेंट स्लिप डाउनलोड करेंगे. चयनित उम्मीदवार एलाटमेंट लेटर, पेमेंट स्लिप, एलाटमेंट लेटर में लिखे सभी मूल प्रमाणपत्र व सभी प्रमाणपत्र की एक सेट छायाप्रति ( स्व अभिप्रमाणित ) और चार पासपोर्ट साइज अपना फोटो लेकर अलॉटेड कॉलेज में काउंसेलिंग व नामांकन के लिए निर्धारित तिथि पर पहुंचना अनिवार्य है. विद्यार्थियों को सुबह 10:00 बजे सुबह से चार बजे शाम के बीच उपस्थित रहना अनिवार्य है. चयनित उम्मीदवार द्वारा काउंसिलिंग के लिए संबंधित महाविद्यालय में निर्धारित कॉउंसेलिंग की तिथि को उपस्थित नहीं होने पर उनके नामांकन की दावेदारी समाप्त कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel