[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पीठासीन अधिकारी हुईं बेहोश, एक घंटे तक नहीं आया एंबुलेंस

पीठासीन अधिकारी हुईं बेहोश, एक घंटे तक नहीं आया एंबुलेंस

0
पीठासीन अधिकारी हुईं बेहोश, एक घंटे तक नहीं आया एंबुलेंस

संवाददाता, पटना: इलेक्शन ड्यूटी के दौरान मतदान कर्मियों को भले ही प्राथमिक उपचार की स्वास्थ्य सेवाओं के इंतजाम के दावे किये जा रहे हैं, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है. अंतिम चरण में मतदान के वक्त पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के गुरुद्वारा स्थित बाड़े की गली चौक के समीप संचालित गुरु गोविंद सिंह कन्या उच्च विद्यालय में एक पीठासीन अधिकारी बेहोश हो गयीं. अधिकारी का नाम सरिस्का सूरी हैं. वहीं महिला मतदान कर्मी के बीमार होने के कारण यहां पर हंगामा मच गया. बड़ी बात तो यह है कि महिला को लगातार उल्टी, बेचैनी समेत अन्य परेशानियां हो रही थीं. मौके पर मौजूद पोलिंग बूथ के एजेंड ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एक घंटे होने के बाद भी कोई एंबुलेंस व स्वास्थ्य कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा. सिर्फ दो नर्स पंखे से हवा दे रही थीं.

एक कमरे में वोट, प्रवेश व निकास द्वार भी सिर्फ एक :

पीठासीन अधिकारी के बेहोश होने के बाद एक घंटे तक मतदान बाधित रहा. ऐसे में मतदान करने आये लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. कई मतदाताओं ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते मतदान करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोग पेड़ की छांव में मतदान शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. इतना ही नहीं यहां एक कमरे में मतदान करने की व्यवस्था की गयी थी. जिस कमरे से लोगों की इंट्री हो रही थी उसी कमरे से निकास का भी इंतजाम था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel