[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना गंगा पथ से हटीं प्री-फैब्रिकेटेड दुकानें जीविका को सौंपी जायेंगी

गंगा पथ से हटीं प्री-फैब्रिकेटेड दुकानें जीविका को सौंपी जायेंगी

0
गंगा पथ से हटीं प्री-फैब्रिकेटेड दुकानें जीविका को सौंपी जायेंगी

पटना. पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड (पीएससीएल) द्वारा जेपी गंगा पथ से हटायी गयीं प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों को अब जीविका (बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति) को सौंप दिया जायेगा. इन दुकानों का उपयोग ग्रामीण महिलाओं के लिए किया जायेगा, ताकि वे प्रखंड स्तर पर इनका उपयोग कर अपना व्यवसाय शुरू कर सकें. बुधवार को आयोजित होने वाली बोर्ड बैठक में अंतिम निर्णय लिया जायेगा. वहीं, इन दुकानों के हस्तांतरण के लिए जीविका को तय राशि का भुगतान अगले पांच वर्षों में किस्तों में किया जायेगा. जीविका ने जनवरी 2026 में स्मार्टसिटी को करीब 200 प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों को उन्हें देने की मांग की थी. दरअसल, जेपी गंगा पथ पर करीब 15.45 करोड़ रुपये से 500 दुकानें वेंडिंग जोन विकसित करने के लिए लगायी जा रही थीं. लेकिन, इन दुकानों का डिजाइन सही नहीं होने और इससे गंगा नदी का दृश्य बाधित होने की वजह से इन्हें हटाकर अब नये डिजाइन में दुकानों को फिर से स्थापित करने का निर्णय लिया गया है. यहां लगभग 50-60 दुकानों को ही बड़े आकार में लगाया जायेगा. हालांकि, स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक यशपाल मीणा ने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है. वहीं, प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों को जीविका को सौंपा जायेगा. वर्तमान में गंगा पथ से हटाकर प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों को गर्दनीबाग स्थित हाइस्कूल के पास शिफ्ट किया गया है. यहां पर कुछ दुकानों के नीचे पानी जमा है और कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त भी होने लगी हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel