[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Prashant Kishor: ‘गांधी मैदान में ही निपटाया जाएगा मामला’, प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान

Prashant Kishor: ‘गांधी मैदान में ही निपटाया जाएगा मामला’, प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान

0
Prashant Kishor: ‘गांधी मैदान में ही निपटाया जाएगा मामला’, प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान
Prashant Kishor Press Conference

Prashant Kishor Press Conference: प्रशांत किशोर पटना के बेउर जेल परिसर से बाद बाहर आ गए हैं. प्रशांत को अदालत ने पहले कुछ शर्तों के साथ जमानत दी थी, जिसे मानने से उन्होंने मना कर दिया. इसके बाद शाम में उन्हें बेउर जेल भेज दिया गया लेकिन उनको जेल वार्ड में भेजने की प्रक्रिया से पहले ही कोर्ट ने बेल की सभी शर्तें हटा दी. इसके बाद उन्हें बेउर थाना ले जाया गया. यहां 25000 रुपये का निजी मुचलका भरने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया. देर शाम मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोर्ट से मुझे बिना शर्त जमानत मिल गई है. कोर्ट का माना है कि मैंने कोई जुर्म नहीं किया. आज रात में एक बड़ी बैठक होगी और इसमें आगे की तैयारी की जाएगी.

अनशन रहेगा जारी

प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्ता में कहा कि हम दोबारा परीक्षा के लिए लीगल रास्ते भी अपनाएंगे. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमने आज तमाम मुश्किलों के बावजूद अनशन जारी रखा. हिरासत में भी मैं पानी पीकर ही रहा. किसी भी हाल में हम पीछे नहीं हटेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए उनका अनशन जारी रहेगा. जब तक न्याय नहीं मिल जाता कोई भी ताकत मुझे नहीं झुका सकेगा. पीके ने आगे कहा कि किसी भी सरकारी बल से ज्यादा ताकतवर जन बल होता है.

पुलिस और डॉक्टर ने बताया वो जन सुराजी हैं- प्रशांत किशोर

पीके ने आगे कहा कि आज कई पुलिस वालों ने बताया कि वो जन सुराज के साथ पिछले तीन साल से जुड़े हुए है. कई पुलिसवाले आज बीपीएससी परीक्षा की तैयारी करते हैं. उन पुलिसवालों ने बताया कि हम नौकरी से जुड़े हुए हैं इसलिए बोल नहीं पा रहे. लेकिन हम आपका समर्थन करते है.

गांधी मैदान में निपटाया जायेगा मामला

प्रशांत किशोर से जब सवाल किया गया कि पटना डीएम ने गांधी मैदान में धरना देने पर सख्त कार्रवाई की चेतवानी दी है तो आगे आप अपना अनशन कहां करेंगे. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि शुरू गांधी मैदान में किये तो निपटायेंगे भी गांधी मैदान में ही.

इसे भी पढ़ें: एक कागज जिसे पढ़ते ही नरेंद्र मोदी ने लगाया था प्रशांत किशोर को फोन, अब खुद चलाना चाहते हैं बिहार

Previous article Muzaffarpur News: देशी शराब मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, गाछी में बना रखा था पूरा सेटअप
Next article पुलिस लाइन को हरा पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर टीम बनी चैंपियन
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel