[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना भाजपा के गढ़ बांकीपुर में जन सुराज की एंट्री, प्रशांत किशोर बोले- भाजपा को सिर्फ हम ही हरा सकते

भाजपा के गढ़ बांकीपुर में जन सुराज की एंट्री, प्रशांत किशोर बोले- भाजपा को सिर्फ हम ही हरा सकते

0
भाजपा के गढ़ बांकीपुर में जन सुराज की एंट्री, प्रशांत किशोर बोले- भाजपा को सिर्फ हम ही हरा सकते
प्रशांत किशोर की फाइल फोटो

Bankipur Bypoll: बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद अब प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी तेज कर दी है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर अब सियासी हलचल बढ़ गई है. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी भाजपा को उसके मजबूत गढ़ में चुनौती देगी.

प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर सीट पर भाजपा को टक्कर देने की ताकत सिर्फ जन सुराज के पास है. उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों से इस सीट पर एक ही परिवार का कब्जा रहा है. आरजेडी और कांग्रेस जैसी पार्टियां भी यहां भाजपा को नहीं हरा पाईं, लेकिन इस बार जन सुराज मुकाबले को दिलचस्प बनाएगी.

बांकीपुर सीट पर भाजपा का मजबूत दबदबा

बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती है. वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस सीट से लगातार पांच बार विधायक रहे हैं. परिसीमन से पहले इस सीट का नाम पटना पश्चिम हुआ करता था. नितिन नवीन से पहले उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी लगातार चार बार यहां से विधायक चुने गए थे. यही वजह है कि इस सीट को भाजपा की सबसे सुरक्षित सीटों में गिना जाता है.

पिछले चुनाव में जन सुराज की जमानत जब्त

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार नितिन नवीन ने आरजेडी की रेखा कुमारी को करीब 51 हजार वोटों से हराया था. जन सुराज पार्टी की प्रत्याशी वंदना कुमारी को सिर्फ 7717 वोट मिले थे. उनकी जमानत भी जब्त हो गई थी.

अब नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्होंने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद यह सीट खाली हुई और यहां उपचुनाव होना तय है. चुनाव आयोग आने वाले महीनों में इसकी तारीखों का ऐलान कर सकता है.

भाजपा में भी प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज

भाजपा में भी बांकीपुर सीट को लेकर मंथन शुरू हो गया है. चर्चा है कि पार्टी एमएलसी संजय मयूख को यहां से उम्मीदवार बना सकती है. संजय मयूख भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया कॉर्डिनेटर भी हैं और उनका विधान परिषद कार्यकाल जल्द खत्म होने वाला है.

भाजपा की ओर से अभी तक किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में इस सीट को लेकर मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रशांत किशोर ने भाजपा को दी सीधी चुनौती

प्रशांत किशोर लगातार बिहार में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब उपचुनाव को पार्टी अपनी नई शुरुआत के तौर पर देख रही है. पीके का कहना है कि जनता बदलाव चाहती है और जन सुराज उसी बदलाव की राजनीति कर रही है.

इसे भी पढ़ें: दरभंगा से बक्सर तक बिछेगा सड़कों का जाल, जमीन अधिग्रहण के नियमों में हुआ बदलाव, नई मुआवजा नीति लागू

Previous article स्वच्छता योजनाओं की प्रगति पर डीएम सख्त
Next article सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाना सभी की जिम्मेदारी है : एसपी
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel