[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना BPSC Protest: प्रशांत किशोर और BPSC अभ्यर्थियों को मिला AIMIM का समर्थन, अध्यक्ष बोले- नहीं होना चाहिए अन्याय

BPSC Protest: प्रशांत किशोर और BPSC अभ्यर्थियों को मिला AIMIM का समर्थन, अध्यक्ष बोले- नहीं होना चाहिए अन्याय

0
BPSC Protest: प्रशांत किशोर और BPSC अभ्यर्थियों को मिला AIMIM का समर्थन, अध्यक्ष बोले- नहीं होना चाहिए अन्याय
Prashant Kishor BPSC Protest

BPSC Protest: बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के बाद बिहार की राजनीति का तापमान बढ़ गया है. सोमवार को पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस मुद्दे पर प्रशांत किशोर को बिहार के प्रमुख दलों का समर्थन तो नहीं मिला लेकिन एआईएमआईएम पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान उनके पक्ष में बयान दिया है. उन्होंने कहा, “प्रशांत किशोर को थप्पड़ मारे जाने की जो खबरे सामने आ रही है, अगर ऐसा किया गया है तो यह बहुत ही गलत बात है और यह थप्पड़ प्रशांत किशोर को नहीं बल्कि लोकतंत्र को मारा गया है.”

एआईएमआईएम बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ

एआईएमआईएम पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा, “एआईएमआईएम की रणनीति शुरू से ही साफ है कि अच्‍छाई को फैलाओ, बुराई को मिटाओ. मगर बिहार सरकार बीपीएससी अभ्यर्थियों के खिलाफ जो दमनकारी नीति अपना रही है वह गलत है. इसमें एआईएमआईएम पूरी तरह से बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ है. अभ्यर्थियों की मांग जायज है. बीपीएससी अभ्यर्थियों के खिलाफ जो लाठीचार्ज किया गया है, हम इसकी कड़े तौर पर निंदा करते है. हम उन सभी के साथ खड़े हैं जो अभ्यर्थियों का साथ दे रहे हैं.”

इसे भी पढ़ें: एक कागज जिसे पढ़ते ही नरेंद्र मोदी ने लगाया था प्रशांत किशोर को फोन, अब खुद चलाना चाहते हैं बिहार

बेटियों पर बरसाई जा रही लाठी

अख्तरुल ईमान ने आगे कहा, “अभ्यर्थियों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दास्त नहीं किया जायेगा. बीपीएससी अभ्यर्थी जिनके कंधे पर कल बिहार की व्यवस्था होगी उनके साथ ये अन्याय नहीं होना चाहिए और फिर से परीक्षा होनी चाहिए.” उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर जो भी लड़ाई अभ्यर्थियों और राजनैतिक दलों के द्वारा लड़ी जा रही है, उसका वो पूरी तरह समर्थन करते हैं. अख्तरुल ईमान ने कहा कि बिहार में सरकार पूरी तरह फेल है. बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की बात करने वाली सरकार में बेटियों पर लाठी बरसाई जा रही है. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी पार्टी खड़ी है.

इसे भी पढ़ें: Video: जेल में भी कायम है प्रशांत किशोर का तेवर, BPSC Protest पर किया बड़ा ऐलान

Previous article Jamshedpur News : जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने की मांग, आंदोलन की बनी रणनीति
Next article Jamshedpur News : जब्त 52500 सीएफटी बालू की नीलामी 20 को
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel