[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना प्रकाशोत्सव: गायघाट स्थित बड़ी संगत गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकला, मुख्य समारोह आज

प्रकाशोत्सव: गायघाट स्थित बड़ी संगत गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकला, मुख्य समारोह आज

0
प्रकाशोत्सव: गायघाट स्थित बड़ी संगत गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकला, मुख्य समारोह आज

अमिताभ श्रीवास्तव

पटना सिटी. … तुम हो सब राजन के राजा,.. अब मैं अपनी कथा बखानों,…बादशाह दरवेश गुरु गोविंद सिंह, .. तुम हो सब राजन के राजा शबद कीर्तन की गूंज के बीच गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज की 358 वें प्रकाश उत्सव पर गायघाट स्थित बड़ी संगत गुरुद्वारा से पंज प्यारे की अगुआयी में नगर कीर्तन निकाला गया, तब तख्त साहिब में सजे दरबार में गुरुमत समागम व कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ. वहीं बाललीला मैनी संगत गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ संत बाबा कश्मीर सिंह भूरीवाले की देखरेख में रखी गयी. जिसका समापन सात जनवरी को जन्मोत्सव के दिन होगा. प्रकाश पर्व का मुख्य समारोह सोमवार को तख्त साहिब में मनेगा.

नगर कीर्तन में गतका दल का जौहर, बच्चों का मार्च पास्ट

 प्रकाश उत्सव पर गायघाट स्थित बड़ी संगत गुरुद्वारा से पंज प्यारे की अगुआयी में निकला नगर कीर्तन में स्कूली बच्चों के मार्च पास्ट, पंजाब और दूसरे प्रांतों से आये गतका दलों का जौहर लोगों के आकर्षण का केंद्र था. आकर्षक बैंड बाजों से सजे नगर कीर्तन में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की टोली शबद कीर्तन करते हुए चल रही थी. वहीं पुष्प पंखुड़ियों से सजे रथ पर नगर कीर्तन के बीच में गुरुग्रंथ साहिब की सवारी चल रही थी.

इसकी सेवा तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह कर रहे थे. गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे श्रद्धालु सड़कों पर झाड़ू लगाते, पानी छिड़क उसकी सफाई करते और पुष्प बरसा कर रहे थे. नगर कीर्तन में प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष लखबिंदर सिंह, सचिव हरवंश सिंह,कनीय उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह,सदस्य महेंद्रपाल सिंह ढिल्लन, हरपाल सिंह जौहल, राजा सिंह, प्रवक्ता सुदीप सिंह, अधीक्षक दलजीत सिंह व प्रबंधक हरजोत सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. जुलूस गायघाट से आरंभ होकर अशोक राजपथ के मुख्य मार्ग, सिटी कोर्ट, पश्चिम दरवाजा, खाजेकलां, मच्छरहट्टा, चौक होते हुए तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचा.

अखंड पाठ की समाप्ति व विशेष दीवान सजा

नगर कीर्तन आरंभ होने से पहले गायघाट स्थित बड़ी संगत गुरुद्वारा में बीते दो दिनों से चल रहे गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ की समाप्ति ग्रंथी की देखरेख में अरदास के साथ हुई. इसके बाद विशेष दीवान सजा, जिसकी शुरुआत रागी जत्थों में भाई ज्ञान सिंह, जंडिवाला प्रिंसिपल सुखवंत सिंह, भाई दविंदर सिंह सोहाना, गुरमीत सिंह शांत ने शबद कीर्तन से की. कथा वाचक लुधियाना से आये ज्ञानी सरबजीत सिंह ने कथा की. शबद कीर्तन के बाद तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने अरदास हुकूमनामा किया. नगर कीर्तन आरंभ होने से पहले जत्थेदार ने विश्व शांति व भाईचारे के लिए अरदास किया. इसके बाद नगर कीर्तन आरंभ हुआ.

जन्मोत्सव को ले बाल लीला में अखंड पाठ

बाल लीला मैनी संगत गुरुद्वारा में जन्मोत्सव को लेकर रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ रखा गया. इसका समापन मुख्य मंगलवार को होगा, उसी दिन जन्मोत्सव जत्थेदार संत बाबा कश्मीर सिंह भूरीवाले के देखरेख में मनाया जायेगा. बाबा सुखविंदर सिंह सुख्खा व गुरविंदर सिंह ने बताया कि जन्मोत्सव समारोह में विशेष दीवान सजेगा, जिसमें संत महापुरूष भाग लेगे. इसके अलावा शबद कीर्तन व धार्मिक आयोजन होगा.

तख्त साहिब में सजा दीवान, गुरुमत समागम

प्रकाश पर्व को लेकर तख्त साहिब में मर्यादा के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान के बाद आशा जी बार  भाई बिक्रम सिंह, शबद कीर्तन प्रिंसिपल सुखवंत सिंह और गुरु शबद विचार ज्ञानी सुखदेव सिंह ने किया. अरदास व शस्त्र दर्शन जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने की. इसके बाद सालस राय जौहर दीवान हॉल में सजे विशेष दीवान में भाई जगत सिंह, भाई नविंदर सिंह,भाई हरभजन सिंह व भाई जोगिंदर सिंह ने  शबद कीर्तन की.

कथा ज्ञानी सतनाम सिंह ने की. इसके बाद आयोजित गुरुमत समागम में सोदर चौकी भाई साहिब दविंदर  सिंह ने की. इसके बाद रहिरास साहिब का पाठ,अरदास, हुकूमनामा, आरती के बाद कथा संत बाबा ज्ञानी गुरमीत सिंह खोसा कोटला  ने की.

तख्त साहिब में सजा कीर्तन दरबार

. ..गुरु के दर्शन को बल जाऊ,..गुरु का दर्शन देखा जीवा हुई निहाल,.दर्शन देख जीवन  गुरु तेरा, जैसे  शबद कीर्तन की तान भाई साहिब दविंदर सिंह सोहना ने की. तब संगत निहाल हो उठी. वहीं अन्य रागियों में .. चंगा लगदा नहीं जग विच वसना गुरु  जी तेरे कोल वसना,.. कोई बोले राम राम, कोई खुदाए से संगत निहाल हो गयी. मौका था प्रकाश उत्सव समारोह को लेकर सजे कीर्तन दरबार का.सालस राय जौहरी दीवान हॉल में सजे कीर्तन दरबार में यूके से आये भाई अंतरवीर सिंह रागी जत्था ने इसकी शुरुआत की.

इसके बाद माता कोला भलाई केंद्र अमृतसर के भाई गुरइकबाल सिह, जंडियाला के प्रीसिंपल सुखवंत सिंह,बाबा अवतार सिंह विधिचंद,भाई अनहद  वाणी जत्था बरू साहिब व भाई दविंदर सिंह सोहना समेत अन्य रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया.  कार्यक्रम का संचालन महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष लखबिंदर सिंह  ने निभायी.

बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें..

प्रकाशोत्सव का मुख्य समारोह आज

पटना सिटी. प्रकाश उत्सव का मुख्य समारोह तख्त साहिब में सोमवार को मनाया जायेगा. इसको लेकर तख्त साहिब में चल रहे अखंड पाठ का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी कायम रहा. प्रकाश उत्सव के मौके पर विशेष दीवान सजेगा. इसमें शबद कीर्तन और कथा प्रवचन होगा. गुरु महाराज के प्रकाश उत्सव में शामिल होने के लिए देशभर से संगत पहुंच रही है.प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्री व विधायक समेत अन्य के आने की संभावना है.

प्रकाशोत्सव में आज का आकर्षण

अमृत वेला में आशा दीवार

विशेष दीवान सजेगा

अमृत बांटा में अमृत छक सिख पंथ की दीक्षा

शाम को भी विशेष दीवान

मध्य रात को प्रकाश उत्सव का मुख्य समारोह

बाल लीला में अखंड पाठ जारी.

गुरुवाणी कीर्तन मुकाबले के बच्चों को किया जायेगा पुरस्कृत

ये भी पढ़े.. Gopalganj Weather: गोपालगंज में ठंड और कनकनी का कहर, घरों में दुबके लोग, जानें IMD का अपडेट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel