[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पीपीयू : बीएड में पीएचडी, एमए इन एजुकेशन के साथ कई नये कोर्सों की होगी पढ़ाई

पीपीयू : बीएड में पीएचडी, एमए इन एजुकेशन के साथ कई नये कोर्सों की होगी पढ़ाई

0
पीपीयू : बीएड में पीएचडी, एमए इन एजुकेशन के साथ कई नये कोर्सों की होगी पढ़ाई

-कई नये पीजी कोर्स शुरू करने की पीपीयू कर रही तैयारी

-सीनेट की बैठक में दिये गये थे ये प्रस्ताव

संवाददाता, पटना

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) में शिक्षाशास्त्र (बीएड) के अंतर्गत पीएचडी तथा एमए इन एजुकेशन की पढ़ाई शुरू की जायेगी. इसके साथ लाइब्रेरी साइंस व पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए भी अलग डिपार्टमेंट बनेगा. इसके साथ विज्ञान, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान और उभरते विषयों जैसे डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर लॉ, पर्यावरण अध्ययन और उद्यमिता से जुड़े पाठ्यक्रमों की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई. कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन शैक्षणिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है. सभी लोग सुझाव दें, मैं पीपीयू की बेहतरी के लिए सभी काम करने को तुरंत तैयार हूं. उन्होंने कहा है कि सीनेट सदस्यों द्वारा उठाये गये प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही की जायेगी और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर चरणबद्ध तरीके से नये पाठ्यक्रम शुरू किये जायेंगे. इन सभी कोर्स को शुरू करने के लिए सीनेट की बैठक में डॉ ध्रुव कुमार ने इन शैक्षणिक मुद्दों को प्रमुखता से रखा था. पीपीयू में नये कोर्स और विस्तार के रोडमैप की बातें हुई थीं. उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय में ही शिक्षाशास्त्र के उच्च स्तरीय पाठ्यक्रम संचालित होंगे, तो शोध और गुणवत्तापूर्ण अध्यापन को बढ़ावा मिलेगा. इस पर कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह व कुलसचिव प्रो अबू बकर रिजवी ने सहमति दे दी है. प्रो रिजवी ने कहा कि लाइब्रेरी साइंस व पत्रकारिता के लिए अलग से डिपार्टमेंट की स्थापना की जायेगी. इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है. साथ ही यूनिवर्सिटी में अन्य नये पीजी विभाग भी खुलेंगे.

कुछ कॉलेजों में नये पीजी विभाग खुलेंगे

कुछ कॉलेजों में नये पीजी विभाग खोलने को लेकर अनुमति दे दी गयी है. विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध महाविद्यालयों में नये पाठ्यक्रम शुरू करने, बंद पड़े विषयों को पुनर्जीवित करने तथा व्यावसायिक शिक्षा को सुदृढ़ करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाये गये, जिन पर कुलपति ने शीघ्र कार्यान्वयन का भरोसा दिलाया. इसके साथ ही नालंदा जिले के किसी कॉलेज में कानून (लॉ) की पढ़ाई शुरू करने पर पीपीयू विचार करेगा. कुलपति ने कहा है कि वोकेशनल कोर्स में शिक्षकों के पद सृजन को लेकर सभी कॉलेजों से स्थिति रिपोर्ट मांगी जायेगी. इसके बाद पद सृजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel