[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पीपीयू- पीजी में 29 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क भर सकते हैं फॉर्म

पीपीयू- पीजी में 29 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क भर सकते हैं फॉर्म

0
पीपीयू- पीजी में 29 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क भर सकते हैं फॉर्म

संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने पीजी (रेगुलर व वोकेशनल) कोर्स के सेमेस्टर-2 और सेमेस्टर-4 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है. विद्यार्थी अब 29 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. जबकि एक मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह निर्णय छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. ताकि अधिक से अधिक छात्र समय पर परीक्षा फॉर्म भर सकें. नोटिस के अनुसार सेमेस्टर-2 (सत्र 2025-27) और सेमेस्टर-4 (सत्र 2024-26) के छात्र इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. पीजी रेगुलर सेमेस्टर-2 के लिए सामान्य व बीसी-2 श्रेणी के छात्रों को 900 रुपये, जबकि बीसी-1, एससी-एसटी को 700 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं, पीजी वोकेशनल सेमेस्टर-2 के लिए सामान्य व बीसी-टू के लिए 1520 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 940 रुपये निर्धारित है. सेमेस्टर-4 के लिए मार्कशीट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट और डिग्री शुल्क जोड़कर कुल राशि तय की गयी है. इसके अलावा विलंब शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार के हस्ताक्षर से जारी इस सूचना में सभी विभागाध्यक्षों और छात्रों को समय सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel