[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पीपीयू : अब ओएमआर शीट पर होगी एइसी, एसइसी और वैल्यू एडेड कोर्स की परीक्षा

पीपीयू : अब ओएमआर शीट पर होगी एइसी, एसइसी और वैल्यू एडेड कोर्स की परीक्षा

0
पीपीयू : अब ओएमआर शीट पर होगी एइसी, एसइसी और वैल्यू एडेड कोर्स की परीक्षा

– राजभवन के निर्देश पर विश्वविद्यालय ने लागू की गयी व्यवस्था संवाददाता, पटना

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) ने ग्रेजुएशन (यूजी) नियमित पाठ्यक्रम से संबंधित परीक्षा प्रणाली में भी बदलाव किया है. पीपीयू प्रशासन ने जानकारी दी है कि एनइपी-2020 के तहत चल रहे यूजी रेगुलर कोर्स में एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स (एइसी), स्किल एन्हांसमेंट कोर्स (एसइसी) और वैल्यू एडेड कोर्स (वीएसी ) के तहत आने वाले सभी विषयों की आगामी परीक्षाएं अब ओएमआर शीट पर होंगी. एइसी, एसइसी और वीएसी में वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न पूछे जायेंगे. पीपीयू ने यूजी स्तर की पढ़ाई संचालित करने वाले सभी कॉलेजों और स्टूडेंट्स को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो मनोज कुमार ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं नयी व्यवस्था के अनुसार ही आयोजित होंगी, इसलिए स्टूडेंट्स को वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के अनुरूप तैयारी करने की सलाह दी गयी है. यह निर्देश कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह के आदेशानुसार जारी किया गया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो मनोज कुमार ने कहा कि इस संबंध में डीएसडब्ल्यू प्रो राजीव रंजन ने द्वारा आधिकारिक सूचना जारी कर दी गयी है. नयी परीक्षा प्रणाली लागू होने से मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और त्वरित होगी. राजभवन की ओर से भेजे गये निर्देश के बाद विश्वविद्यालय की ओर इसे लागू किया गया है. प्रो राजीव रंजन ने बताया कि एनइपी के तहत छात्रों में एइसी कोर्स में छात्रों की भाषा और संचार कौशल को बढ़ाने पर केंद्रित किया है. जैसे कि अंग्रेजी या हिंदी भाषा में दक्षता देना है. इसी तरह से एसइसी कोर्स छात्रों को विशिष्ट कौशल प्रदान करना है. जैसे कि कंप्यूटर एप्लिकेशन, डेटा एनालिसिस, या अन्य व्यावसायिक कौशल. इसके अलावा वीएसी कोर्स में छात्रों को समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूकता और मूल्य शिक्षा प्रदान करता है, जैसे कि पर्यावरण अध्ययन या सामाजिक जिम्मेदारी को पढ़ाना है.

इन सभी कोर्स में अब ओएमआर शीट पर होगी परीक्षा

एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स (एइसी)

: वे पाठ्यक्रम हैं जो विभिन्न अध्ययन क्षेत्रों के माध्यम से ज्ञान संवर्धन की ओर ले जाने वाली विषयवस्तु पर आधारित हैं. इनमें भाषा और साहित्य तथा पर्यावरण विज्ञान और सतत विकास शामिल हैं, जो ग्रेजुएशन के सभी विषयों के लिए अनिवार्य होंगे.

वैल्यू एडेड कोर्स (वीएसी)

: इसके तहत व्यक्तित्व विकास और कौशल बढ़ाने वाले विषय हैं, जो नैतिक, सांस्कृतिक, संवैधानिक मूल्यों और रचनात्मकता पर केंद्रित होते हैं. प्रमुख विषयों में स्वच्छ भारत, योग, गांधी एंड एजुकेशन, कॉन्स्टिट्यूशनल वैल्यूज एंड फंडामेंटल ड्यूटीज, भारतीय भक्ति परंपरा और मानव मूल्य, डिजिटल एम्पावरमेंट, और वैकल्पिक ज्ञान प्रणालियां शामिल हैं.

स्किल एन्हांसमेंट कोर्स (एसइसी) :

इसके अंतर्गत आइटी और डिजिटल कौशल: बेसिक आइटी टूल्स, डिजिटल मार्केटिंग और साइबर सिक्योरिटी, संचार और लेखन: रचनात्मक लेखन, व्यक्तित्व विकास और कामकाजी जीवन में संचार, वित्त और प्रबंधन: वित्तीय योजना, आयकर और जीएसटी और बातचीत व नेतृत्व, कला, संस्कृति और स्वास्थ्य: रंगमंच, योग-II, दृश्य संचार और फोटोग्राफी और शारीरिक शिक्षा, पर्यावरण और विज्ञान: स्थिरता रिपोर्टिंग, सजावटी बागवानी और पोषण व स्वच्छता विषय शामिल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel