[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पीपीयू : कुलसचिव ने दिया आश्वासन, छात्राओं का अनशन समाप्त

पीपीयू : कुलसचिव ने दिया आश्वासन, छात्राओं का अनशन समाप्त

0
पीपीयू : कुलसचिव ने दिया आश्वासन, छात्राओं का अनशन समाप्त

संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय मुख्यालय में दो दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी छात्राओं ने कुलसचिव से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया. कुलसचिव प्रो अबु बकर रिजवी ने धरने पर बैठी छात्राओं को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया. छात्र संगठन आइसा नेत्री प्रीति कुमारी ने बताया कि कुलसचिव ने सभी मांगों पर विचार करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है. कुलसचिव के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया है. छात्राओं ने कहा कि आरपीएम कॉलेज की दर्जनों छात्राएं यूजी पांचवें सेमेस्टर में दाखिले से वंचित हैं. नि:शुल्क नामांकन के तहत साइंस फैकल्टी की कुछ छात्राओं से शुल्क नहीं लिया गया, जबकि अन्य छात्राओं से नामांकन शुल्क लिया गया. यह स्पष्ट रूप से भेदभावपूर्ण और दोहरी नीति को दर्शाता है. इसके अतिरिक्त बिना किसी वैध अधिसूचना के बोनाफाइड सर्टिफिकेट, लाइब्रेरी, आइडी कार्ड, नो ड्यूज सहित कई अनिर्धारित शुल्क सभी सेमेस्टर की छात्राओं से लिया जा रहा है. शुल्क न देने की स्थिति में छात्राओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है और उन्हें धमकाया भी जाता है. धरना में छात्रा आशना कुमारी, काजल, ऋषि और आयुषी, ऋषि कुमार व आयुषी सहित दर्जनों छात्राएं शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel