[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना PMCH में नई MRI सुविधा शुरू नहीं, उद्घाटन के 3 दिन बाद भी मशीनें बंद, टेक्निशियन की कमी से सेवा ठप

PMCH में नई MRI सुविधा शुरू नहीं, उद्घाटन के 3 दिन बाद भी मशीनें बंद, टेक्निशियन की कमी से सेवा ठप

0
PMCH में नई MRI सुविधा शुरू नहीं, उद्घाटन के 3 दिन बाद भी मशीनें बंद, टेक्निशियन की कमी से सेवा ठप
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH)

पटना से आनंद तिवारी की रिपोर्ट
PMCH News:
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा उद्घाटन के तीन दिन बाद भी MRI मशीनों से मरीजों की जांच शुरू नहीं हो पाई है. टेक्निशियन और मैन पावर की कमी के कारण यह महत्वपूर्ण सुविधा फिलहाल ठप पड़ी हुई है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

उद्घाटन के बाद भी MRI सेवा शुरू नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, पीएमसीएच में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्वारा छह नई सुविधाओं का उद्घाटन किया गया था. इनमें से अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन, एक्स-रे और इको जैसी पांच सेवाएं शुरू हो चुकी हैं, लेकिन MRI मशीन अभी तक चालू नहीं हो पाई है.

मैन पावर की कमी बनी सबसे बड़ी समस्या

अस्पताल प्रशासन के अनुसार MRI मशीन संचालन के लिए पर्याप्त टेक्निशियन और मैन पावर की भारी कमी है. इसी वजह से मशीनें होने के बावजूद मरीजों की जांच शुरू नहीं हो पा रही है और सेवाएं प्रभावित हैं.

PMCH News: 12 टेक्निशियन की मांग भेजी गई

पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर 12 टेक्निशियन समेत आवश्यक मैन पावर की मांग की है. उन्होंने जल्द से जल्द स्टाफ उपलब्ध कराने का आग्रह किया है ताकि MRI सेवा शुरू की जा सके.

अन्य सुविधाएं हो चुकी हैं शुरू

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन, एक्स-रे और इको जैसी सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं. अधिकारियों का कहना है कि इन सेवाओं के शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी और बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

वेंटिलेटर और अन्य सेवाओं में सुधार का दावा

अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में वेंटिलेटर की संख्या भी बढ़ाई जा रही है. इससे गंभीर मरीजों के इलाज में सुधार होगा और वेटिंग लिस्ट भी जल्द खत्म होने की उम्मीद है.

नई बिल्डिंग में शिफ्ट होंगी पुरानी मशीनें

प्रशासन के अनुसार पुराने इमरजेंसी वार्ड की कुछ मशीनें जैसे सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और इको को नए रेडियोलॉजी विभाग के टावर-2 में शिफ्ट किया जाएगा. इससे सभी जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी.

ALSO READ: बिहार में शिक्षा विभाग का बड़ा कदम, NET-JRF और PhD होल्डर्स का मांगा डेटा, कॉलेज बहाली की तैयारी तेज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel