[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना PMCH Hostel Case: चाणक्य हॉस्टल में अगलगी मामले में CBI की इंट्री, इन छात्रों से होगी पूछताछ

PMCH Hostel Case: चाणक्य हॉस्टल में अगलगी मामले में CBI की इंट्री, इन छात्रों से होगी पूछताछ

0
PMCH Hostel Case: चाणक्य हॉस्टल में अगलगी मामले में CBI की इंट्री, इन छात्रों से होगी पूछताछ

PMCH Hostel Case: पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में बीते 8 जनवरी को हुए चाणक्य हॉस्टल के कमरे में अगलगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. मामले में अब सीबीआई की जांच जारी है. दरअसल, सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH परिसर में स्थित चाणक्य हॉस्टल के कमरा नंबर एलआर 42 में पीजी पास आउट डॉ अजय अवैध रूप से कब्जा कर इंटर्नल एग्जाम में मेडिकल पीजी छात्रों को पास कराने का ठेका उठाया करता था. 

2 लाख रुपए की डिमांड

जानकारी के अनुसार, डॉ अजय और चाणक्य हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्रों के बीच विवाद ही इस अगलगी की मुख्य वजह बताई जा रही है.  विवाद में 10 जनवरी को ए के यू में पीजी की परीक्षा होनी थी, जिसमें डॉ अजय ने अपने ऊंची पहुंच एकेयू तक होने की बात कह पीजी छात्रों से 2-2 लाख में परिसर के बाहर एग्जाम दिलाने की बात कही थी. रुपए नहीं दिए जाने पर छात्रों को धमकी दी जा रही थी. इसी बात को लेकर भी डॉ अजय का विवाद हुआ था. इसी बीच किसी ने उसके कमरे में आग लगा दी. 

एकेयू और चाणक्य हॉस्टल के छात्रों से होगी पूछताछ

मामले को लेकर पूछताछ में पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि बरामद सभी साक्ष्यों की मदद से मामले की जांच जारी है. कई छात्रों से पूछताछ की जा रही है. आरोपी डॉ अजय फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पटना सहित कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

मेडिकल छात्रों का लेटर हो रहा वायरल

दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर मेडिकल छात्रों का एक लेटर वायरल हो रहा है. ये पत्र 2 जनवरी को आर्य भट्ट यूनिवर्सिटी में लिखा गया, जिसमें पीजी छात्रों का कहना है कि परिसर के बाहर परीक्षा दिलाने के लिए 2-2 लाख रुपए मांगे जा रहे हैं. नहीं देने की बात पर धमकी और परीक्षा में व्यवधान डालने की बात कही जा रही है. ऐसे में छात्रों की मांग है कि परीक्षा केंद्र में ही हो. सूत्रों की मानें तो 8 जनवरी की रात आग बुझने के बाद एक बार फिर फरार चल रहे डॉ अजय और चाणक्य हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के बीच विवाद हुआ और डॉ अजय को कमरा संख्या 625 में बंद कर दिया. इस बीच खाकी वर्दी में कुछ लोग आए और अजय को लेकर चले गए. सूत्र बताते हैं कि वो पुलिस नहीं थे बल्कि अजय के ही लोग थे जो उसे लेकर सुरक्षित निकल गए. सूचना मिलने पर पीएमसीएच टीओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बड़े फर्जीवाड़े का अंदेशा

बता दें, घटना वाले दिन पुलिस ने गार्ड के G-1 कमरे से लगभग ढाई लाख के जले नोट, एकेयू के OMR सीट, शराब की बोतल और दर्जनों छात्रों के एडमिट कार्ड सहित कई कागजात बरामद किए थे. जब्त सबूतों से एक बड़े फर्जीवाड़े का अंदेशा जताया जा रहा है. फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएमसीएच अस्पताल प्रशासन सहित पीरबहोर थाना पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुटी है.

ALSO READ: Bihar Teacher News: इन शिक्षकों के डॉक्यूमेंट खुद चेक करेंगे ACS सिद्धार्थ, ट्रांसफर पोस्टिंग प्रक्रिया में बड़ा अपडेट

Previous article आईबीपीएस पीओ, क्लर्क समेत अन्य परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, यहां से देखें शेड्यूल
Next article Crime News: चतरा के बाजारटांड़ रोड में गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल शनिचर रिम्स रेफर
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel