[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना PMCH विवाद: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह पर सरकार सख्त, प्रिंसिपल का अतिरिक्त प्रभार छीना, उच्चस्तरीय जांच के आदेश

PMCH विवाद: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह पर सरकार सख्त, प्रिंसिपल का अतिरिक्त प्रभार छीना, उच्चस्तरीय जांच के आदेश

0
PMCH विवाद: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह पर सरकार सख्त, प्रिंसिपल का अतिरिक्त प्रभार छीना, उच्चस्तरीय जांच के आदेश
डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह

PMCH: पीएमसीएच से जुड़े विवाद में बिहार सरकार ने डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है. स्वास्थ्य विभाग ने उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोपों को तथ्यात्मक रूप से खारिज करते हुए कहा है कि प्रथम दृष्टया कर्तव्यहीनता, अनधिकृत अनुपस्थिति और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप सामने आए हैं. विभाग ने उनसे प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार वापस लेते हुए उन्हें केवल प्राध्यापक, मनोरोग विभाग, जीएमसीएच बेतिया में पदस्थापित कर दिया है. साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है.

स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम की सूचना पहले ही देने का दावा

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी तथ्यात्मक प्रतिवेदन में कहा गया है कि डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि 23 जून को स्वास्थ्य मंत्री के पीएमसीएच कार्यक्रम की उन्हें पूर्व सूचना नहीं दी गई थी. जबकि विभाग के अनुसार 22 जून की शाम करीब 7 बजे ही पीएमसीएच के अधीक्षक ने मोबाइल पर उनसे बातचीत कर कार्यक्रम की पूरी जानकारी दे दी थी.

स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन की जिम्मेदारी पहले से थी तय

प्रतिवेदन में कहा गया है कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत अधीक्षक द्वारा और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य द्वारा किए जाने का निर्णय पहले से तय था. इस व्यवस्था पर डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह की सहमति भी प्राप्त थी.

छुट्टी की सूचना पर भी उठाए सवाल

स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. सिंह के उस दावे पर भी सवाल उठाया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पुत्र ने व्हाट्सएप के जरिए विभागीय अधिकारियों को उनकी छुट्टी की सूचना दी थी. विभाग का कहना है कि जलने की सूचना कार्यक्रम समाप्त होने के कई घंटे बाद दी गई. विभाग के अनुसार यह सूचना मीडिया में खबर आने के बाद बचाव के तौर पर साझा की गई.

निजी क्लिनिक में मरीज देखने का लगाया आरोप

विभागीय जांच में यह भी दावा किया गया है कि डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह के कार्यक्रम से अनुपस्थित रहने की शिकायत मिलने पर जांच कराई गई. जांच के दौरान उनका सरकारी वाहन उनके निजी क्लिनिक के बाहर खड़ा मिला. वहां से निकलने वाले मरीजों ने बताया कि वे डॉ. सिंह से इलाज कराकर निकले हैं. वहीं क्लिनिक के कर्मचारियों ने भी उनके मरीज देखने का समय बताया. विभाग का कहना है कि इससे प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि कार्यालय अवधि में भी वह अपने निजी क्लिनिक में मरीज देख रहे थे.

प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार वापस, उच्चस्तरीय जांच होगी

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि प्रथम दृष्टया लापरवाही, कर्तव्यहीनता, सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और अनधिकृत अनुपस्थिति पाए जाने के कारण डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है. हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया स्थानांतरण है और इसे दंडात्मक कार्रवाई नहीं माना जाएगा.

प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी जताई आपत्ति

विभाग ने कहा कि डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी अनुपस्थिति के संबंध में विभाग को कोई औपचारिक स्पष्टीकरण या आवेदन देने के बजाय सीधे प्रेस कॉन्फ्रेंस की. विभाग के अनुसार उनका यह आचरण बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली के प्रावधानों के प्रतिकूल है.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की जाएगी. समिति डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह का पक्ष भी सुनेगी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने दोहराया कि कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: ‘क्या मैं चूहा हूं जो बिल में घुस जाऊंगा’…पद से हटाए जाने पर बोले PMCH के पूर्व प्रिंसिपल, CM से न्याय की गुहार

Previous article Benipatti News: ताजिया जुलूस में डीजे लगे ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Next article अमडंडा थाना में ड्रग लेते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस पर 32 हजार लेकर छोड़ने का आरोप, एसएसपी ने दिया जांच का आदेश
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel