पटना से अमृता सिंह की रिपोर्ट
PM SHRI School Scholarship: बिहार के पीएमश्री (PM SHRI) स्कूलों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने पीएमश्री विद्यालयों में अध्ययनरत सभी श्रेणी की दिव्यांग बेटियों को बालिका छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है. इसका लाभ राज्य के 800 से अधिक स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा. पटना समेत सभी जिलों से पात्र छात्राओं की सूची मांगी गई है.
एक जुलाई से 30 अगस्त के बीच खाते में भेजी जाएगी राशि
राज्य परियोजना निदेशक ने निर्देश दिया है कि 1 जुलाई से 30 अगस्त के बीच छात्रवृत्ति की राशि छात्राओं के बैंक खाते में भेज दी जाए. इसके लिए सभी जिलों के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (DPO) से पात्र छात्राओं की सूची मांगी गई है. राशि जारी करने से पहले दिव्यांगता प्रमाण की जांच भी की जाएगी, ताकि भुगतान में किसी तरह की गड़बड़ी न हो.
1,060 दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा लाभ
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पीएमश्री विद्यालयों में पढ़ने वाली 1,060 दिव्यांग छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा. सरकार का उद्देश्य दिव्यांग बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है.
छात्रवृत्ति पाने के लिए ये शर्तें जरूरी
छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ जरूरी शर्तें तय की हैं.
| नियम | विवरण |
|---|---|
| भुगतान का तरीका | छात्रवृत्ति की राशि एकमुश्त छात्रा के बैंक खाते में भेजी जाएगी. |
| पात्रता | केवल पीएमश्री विद्यालय में नामांकित दिव्यांग छात्राओं को लाभ मिलेगा. |
| दिव्यांगता प्रमाणपत्र | कम से कम 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है. |
| नियमित उपस्थिति | छात्रा का माता-पिता या अभिभावक के साथ नियमित रूप से विद्यालय आना जरूरी है. |
| भुगतान प्रक्रिया | स्पर्श मॉड्यूल के अनुसार विद्यालयों की सूची के आधार पर जिला कार्यालय राशि जारी करेगा. |
ALSO READ: CNLU के छात्रों के लिए जरूरी खबर, कम नंबर आए हैं? 4 जुलाई तक करें री-चेकिंग के लिए आवेदन
