[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना छठ पर्व यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में होगा शामिल! पीएम मोदी ने Mann ki Baat में दी खुशखबरी

छठ पर्व यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में होगा शामिल! पीएम मोदी ने Mann ki Baat में दी खुशखबरी

0
छठ पर्व यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में होगा शामिल! पीएम मोदी ने Mann ki Baat में दी खुशखबरी
मन की बात में पीएम मोदी

Chhath Puja 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 28 सितंबर को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए छठ महापर्व को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयासों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस महापर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (intangible cultural Heritage) सूची में शामिल कराने के लिए काम कर रही है. पीएम मोदी ने बताया कि अगर छठ पूजा यूनेस्को की सूची में शामिल हो जाती है, तो पूरी दुनिया इसके महत्व और भव्यता को महसूस कर सकेगी.

पीएम मोदी ने छठ पूजा की बताई विशेषता

प्रधानमंत्री ने छठ पूजा की विशेषता बताते हुए कहा कि यह पर्व सूर्य देव को समर्पित है. “छठ न केवल देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता है, बल्कि इसकी भव्यता और पवित्रता दुनिया भर में महसूस की जाती है. ” उन्होंने कहा कि इसमें हम डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और उनकी पूजा करते हैं. यह महापर्व हमारे जीवन में संयम, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का संदेश देता है.

पीएम ने बंगाल के दुर्गा पूजा पंडाल का भी जिक्र किया

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बंगाल के दुर्गा पूजा पंडाल का भी जिक्र किया और बताया कि भारत सरकार के प्रयासों के चलते कोलकाता की दुर्गा पूजा को यूनेस्को की वैश्विक सूची में शामिल किया गया. उन्होंने कहा कि इसी तरह छठ महापर्व को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने से दुनिया इसके महत्व और सांस्कृतिक समृद्धि को समझ सकेगी और इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित होगी.

भगत सिंह और लता दीदी को भी दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों से दो महान विभूतियों को याद किया. उन्होंने शहीद भगत सिंह और ‘लता दीदी’ की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने कहा कि भगत सिंह की निर्भीकता और देशभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि यह ‘मन की बात’ एपिसोड 22 सितंबर से लागू हुए नए जीएसटी टैक्स स्लैब के बाद पहला कार्यक्रम था. उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति और त्योहारों की वैश्विक मान्यता पर जोर दिया और छठ महापर्व को दुनिया के साथ साझा करने के महत्व को रेखांकित किया.

Also Read: Bihar Election 2025: अमित शाह ने बताया कब होगा सीट बंटवारे का ऐलान, कार्यकर्ताओं को दिया ये बड़ा लक्ष्य

Previous article पाकिस्तान में असली सत्ता किसके हाथ में? सेना या सरकार… रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खोला हाइब्रिड मॉडल का राज
Next article Kal ka Mausam : लो प्रेशर बिगाड़ सकता है दशहरा का मजा, 3 अक्टूबर तक इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel