संवाददाता, पटना आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी (एकेयू) ने पीएचडी एडमिशन टेस्ट पैट-2026 की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार छह फरवरी को होने वाली परीक्षा अब 14 फरवरी को आयोजित की जायेगी. हालांकि, यह परीक्षा शिक्षा संकाय को छोड़कर बाकी विषयों के लिए होगी. विश्वविद्यालय ने बताया कि परीक्षा का संशोधित प्रवेश पत्र 12 फरवरी को यूनिवर्सिटी पोर्टल पर जारी किया जायेगा.