[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सप्ताह में दो दिन अधिकारियों को समस्या सुना सकेंगे लोग

सप्ताह में दो दिन अधिकारियों को समस्या सुना सकेंगे लोग

0
सप्ताह में दो दिन अधिकारियों को समस्या सुना सकेंगे लोग

पटना. आम जनता की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए डीएम डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा निर्देश जारी किया गया है. आज से लोगों से मिलने का कार्यक्रम सभी सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य रूप से लागू होगा. प्रत्येक सप्ताह सोमवार व शुक्रवार को लोग अपनी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों से सीधे मिल सकेंगे. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय व प्रखंड स्तरीय सभी कार्यालयों पर समान रूप से लागू होगी. इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में पदाधिकारी अपने निर्धारित कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों से जुड़े कार्यों में आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिये सभी अधिकारी सजग, संवेदनशील एवं तत्पर रहें.

अनुपस्थित रहने पर दूसरे पदाधिकारियों को देना होगा प्रभार :

निर्धारित दोनों दिनों में सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे. यदि किसी कारणवश संबंधित पदाधिकारी इन दिनों कार्यालय में उपस्थित नहीं हो पाते हैं, तो उनके स्थान पर उनके द्वारा अधिकृत पदाधिकारी लोगों से मिलने के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. वहीं, जिन अधिकारियों के पास एक से अधिक विभागों या कार्यालयों का प्रभार है, वे सोमवार एवं शुक्रवार को सुविधानुसार समय निर्धारित कर सभी संबंधित कार्यालयों में उपस्थित होकर लोगों से मिलेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel