[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सड़क व नाली के लिए लोगों ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान

सड़क व नाली के लिए लोगों ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान

0
सड़क व नाली के लिए लोगों ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान

खुसरूपुर . एक जून को होने वाले सातवें व अंतिम चरण के मतदान में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं. ऐसे में पटना साहिब संसदीय क्षेत्र के खुसरूपुर में लोगों ने जगह-जगह सड़क व नाली को लेकर वोट बहिष्कार का ऐलान कर दिया है. यहां के लोगों में सांसद व विधायक के प्रति काफी आक्रोश नजर आ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के दर्जनों गांव के लोग इसी रास्ते से होकर बाजार जाते हैं. बाजार जाने का गनीचक रोड ही एक मुख्य रास्ता है. और आसपास के दर्जनों गांव के लोग भी इसी रास्ते से होकर बाजार जाते हैं. गौरतलब है कि इस रास्ते में सालों भर सड़क पर पानी जमी रहती है. इस रास्ते में ही राजकीयकृत महादेव 2 विद्यालय है जहां हजारों की संख्या में यहां छात्र-छात्राएं पानी के रास्ते होकर पढ़ने को जाते हैं. साथ ही इस सड़क से रोजाना हजारों की संख्या में आम राहगीर भी पैदल इसी रास्ते से होकर बाजार जाते हैं. इस गंभीर समस्या को लेकर रविवार को खुसरूपुर के गनीचक में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाथों में तख्ती व बैनर पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे और वोट का बहिष्कार का ऐलान किया. इसके पूर्व 22 मई 2024 को भी थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ले के लोगों ने बड़ी संख्या में हाथों में तख्ती लिए सड़क पर उतरे थे और सड़क निर्माण को लेकर वोट का बहिष्कार किया था. जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं. यहां के ग्रामीणों का कहना था कि यहां करीब 20 वर्षों से बिंद टोली की ओर जाने वाली जो सड़क है वह अब तक पक्की नहीं बनी है. यहां भी ग्रामीणों का नारा था कि रोड नहीं तो वोट नहीं. अब सवाल यह उठता है कि सरकार एक तरफ विकास करने की दंभ भारती है. वहीं दूसरी ओर जमीनी धरातल पर उसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है. ऐसे में अब आगे देखना होगा कि इन गुस्साये वोटरों को आखिर तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेताओं आखिर कैसे उन्हें मना पाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel