[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पवन सिंह, निशांत समेत 10 सदस्यों ने ली MLC पद की शपथ, 20 दिन पहले हुए थे निर्विरोध निर्वाचित

पवन सिंह, निशांत समेत 10 सदस्यों ने ली MLC पद की शपथ, 20 दिन पहले हुए थे निर्विरोध निर्वाचित

0
पवन सिंह, निशांत समेत 10 सदस्यों ने ली MLC पद की शपथ, 20 दिन पहले हुए थे निर्विरोध निर्वाचित
शपथ लेते निशांत और पवन सिंह

Bihar MLC Oath Ceremony: बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित 10 सदस्यों ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली. पटना स्थित विधान परिषद एनेक्सी में आयोजित समारोह में राजनीतिक और प्रशासनिक जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं. शपथ ग्रहण की शुरुआत भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने की. उनके बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, संजय मयूख, सुनील कुमार सिंह समेत सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली. सभी 11 जून को निर्विरोध निर्वाचित हुए थे.

समारोह में जुटे सत्ता और विपक्ष के बड़े नेता

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी मौजूद रहे. समारोह के दौरान सत्ता और विपक्ष के नेताओं की मौजूदगी चर्चा का विषय रही. मंच पर विजय चौधरी के बगल में तेजस्वी यादव बैठे नजर आए.

10 सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए

हाल ही में विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव हुआ था. इन सीटों पर कुल 10 उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया, इसलिए सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. इन सीटों में भाजपा और जेडीयू के चार-चार, जबकि राजद और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक-एक उम्मीदवार शामिल थे.

हालांकि, एनडीए ने मंत्री दीपक प्रकाश को इस बार एमएलसी उम्मीदवार नहीं बनाया. इसके बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं.

नीतीश कुमार की सीट से पहुंचे ललन प्रसाद

जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन प्रसाद को सबसे अहम सीट मिली. वे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा खाली की गई विधान परिषद सीट से निर्विरोध चुने गए हैं. पार्टी नेतृत्व का उन पर भरोसा इस बात का संकेत माना जा रहा है कि संगठन और सरकार में उनकी भूमिका आगे और मजबूत हो सकती है.

पवन सिंह का विधान परिषद में पहला कदम

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने पहली बार किसी सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली. भाजपा ने उनकी लोकप्रियता और भोजपुरी क्षेत्र में मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया था. पार्टी का मानना है कि पवन सिंह के जरिए शाहाबाद और भोजपुरी क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राबड़ी-तेजस्वी के करीबी हैं सुनील सिंह

राजद के वरिष्ठ नेता डॉ. सुनील कुमार सिंह भी दोबारा विधान परिषद पहुंचे हैं. वे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के करीबी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भरोसेमंद नेताओं में माने जाते हैं. सदन में अपने आक्रामक और तार्किक अंदाज के लिए पहचान रखने वाले सुनील सिंह पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है.

LJP (रामविलास) से अशरफ अंसारी को मौका

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अशरफ अंसारी को विधान परिषद भेजा है. वे पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता हैं. पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उनके नाम की घोषणा करते हुए कहा था कि अशरफ अंसारी लंबे समय से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं. संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है.

Also Read: RJD के स्थापना दिवस पर तेजस्वी यादव बोले- अंतिम सांस तक BJP और RSS से लड़ता रहूंगा

Previous article 2 किलो वजन घटा, BP और शुगर लो… भूख हड़ताल के चौथे दिन वांगचुक कैसी है तबीयत ?
Next article कैमूर : मोहनिया में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, महिला समेत दो की हालत गंभीर
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel