[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना वीमेंस कॉलेज में स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन 16 मार्च को

पटना वीमेंस कॉलेज में स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन 16 मार्च को

0
पटना वीमेंस कॉलेज में स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन 16 मार्च को

संवाददाता,पटना

पटना वीमेंस कॉलेज में होने वाले स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन को लेकर छात्राओं के बीच चर्चा शुरू हो चुकी है. हर साल सेकेंड इयर की छात्राओं को इस इलेक्शन का इंतजार रहता है. इसी इयर की छात्राएं विभिन्न पदों के लिए खड़ी होती हैं. कॉलेज की ओर से इलेक्शन को लेकर नोटिस जारी हो गया है. कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस विभाग को इस इलेक्शन की जिम्मेदारी दी गयी है जिसकी नोडल ऑफिसर डॉ विनिता प्रियदर्शी हैं. हर साल विभाग की ओर से ही सारी तैयारी की जाती है. डॉ विनीता ने बताया कि 12 मार्च को छात्राओं को इलेक्शन को लेकर ओरिएंटेशन दिया जायेगा. इसमें बीए, बीएससी और वोकेशनल कोर्स की छात्राएं मौजूद रहेंगी. इसके बाद 13 मार्च को छात्राओं का काउंसेलिंग, नॉमिनेशन, विड्रॉल होगा. इसी दिन इलेक्शन के लिए विभिन्न पदों के लिए चयनित छात्राओं की फाइनल लिस्ट जारी कर दी जायेगी.

14 मार्च को कैंपेनिंग के जरिये अपने पद और एजेंडा छात्राओं के बीच प्रसार-प्रचार कर करेंगी. 15 मार्च को छात्राएं रेस्ट करेंगी. वहीं 16 मार्च को इलेक्शन होगा. इसी दिन परिणाम की घोषणा की जायेगी. कैंपेनिंग को लेकर होली के बाद टीचर्स और प्राचार्या के साथ बैठक होगी जिसमें प्रसार-प्रचार के साथ ही इलेक्शन के दिन क्या रूप रेखा होगी यह तय किया जायेगा.

पांच पदों के लिए होता है चुनाव

इनमें प्रीमियर, जेनरल सेक्रेटरी, कल्चरल सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी और इन्वायरमेंट एंड डिसिप्लीन सेक्रेटरी होता है. इसके अलावा छात्राएं वाइस प्रीमियर, ज्वाइंट जेनरल सेक्रेटरी, ज्वाइंट कल्चरल सेक्रेटरी, ज्वाइंट स्पोर्ट्स सेक्रेटरी और ज्वाइंट इन्वायरमेंट एंड डिसिप्लीन सेक्रेटरी के लिए खड़ी होती हैं. वहीं इसमें प्रिंसिपल नॉमिनी के तौर पर दो छात्राओं का चयन होता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel