[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कैंपस:पटना वीमेंस कॉलेज से शैक्षणिक भ्रमण पर जायेंगी तीन विभागों की छात्राएं

कैंपस:पटना वीमेंस कॉलेज से शैक्षणिक भ्रमण पर जायेंगी तीन विभागों की छात्राएं

0
कैंपस:पटना वीमेंस कॉलेज से शैक्षणिक भ्रमण पर जायेंगी तीन विभागों की छात्राएं

संवाददाता,पटना पटना वीमेंस कॉलेज में इस साल तीन विभागों की छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर जायेंगी. पहले सिर्फ ज्योग्राफी विभाग की छात्राएं इसका हिस्सा बनती थीं, लेकिन इस बार सीइएमएस और मास कम्यूनिकेशन विभाग की छात्राएं भी भ्रमण पर जायेंगी. आइक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ अमृता चौधरी ने बताया कि कुछ विभागों में फाइनल इयर की छात्राओं को प्रोजेक्ट बनाना होता है, जिसके लिए उन्हें शैक्षणिक टूर पर जाना होता है. इस बार 18 अक्तूबर को नैनिताल के एक गांव में जायेंगी, जहां छात्राएं वहां के ज्योग्राफिकल फीचर, एरिया, कल्चर के बारे में जानकारी हासिल करेंगी. इसमें 64 छात्राएं और चार टीचर्स जायेंगे. सीइएमएस की एचओडी तौसिफ हसन ने बताया कि विभाग की 20 छात्राएं अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में छह दिनों के लिए दिल्ली-नैनीताल जायेंगी. वहीं मास कम्यूनिकेशन विभाग की एचओडी रोमा बताती हैं कि फाइनल की छात्राओं को फील्ड विजिट पर जाना अनिवार्य है. साल 2017 में आखिरी बार छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर गयीं, फिर कोरोना की वजह से नहीं जाना हुआ. इस बार छात्राएं 15 अक्तूबर से 19 अक्तूबर को सिक्कम गंगटोक जायेंगी. यहां पर वे सरकारी मीडिया हाउस का भ्रमण कर वहां की कार्य प्रणाली को समझेंगी. जिन्हें जिस क्षेत्र में रुचि है, वे वहां पर इस पर काम करेंगी-जैसे वीडियोग्राफी, फील्ड रिपोर्टिंग, वीडियोग्राफी आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel