[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना वीमेंस कॉलेज : नये सत्र के लिए बदला ड्रेस कोड, 15 मई तक आवेदन और प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

पटना वीमेंस कॉलेज : नये सत्र के लिए बदला ड्रेस कोड, 15 मई तक आवेदन और प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

0
पटना वीमेंस कॉलेज : नये सत्र के लिए बदला ड्रेस कोड, 15 मई तक आवेदन और प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

संवाददाता, पटना

पटना वीमेंस कॉलेज ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं के ड्रेस कोड में बदलाव के साथ-साथ नामांकन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है.

संकायों की पहचान के लिए बदले गये यूनिफॉर्म के कलर शेड

कॉलेज की परंपरा के अनुसार हर साल अलग-अलग संकायों की स्पष्ट पहचान के लिए यूनिफॉर्म के कलर शेड में बदलाव किया जाता है. नये सत्र के लिए निर्धारित शेड के अनुसार बीसीए, एमसीए और डीएसए की छात्राओं के लिए लाइट ग्रीन शेड तय किया गया है. वहीं वोकेशनल कोर्स, बीकॉम प्रोफेशनल, फैशन डिजाइनिंग, बीबीए, बीएमसी, सीएमएस, एएमएम, एमबायो और बीकॉम ऑनर्स की छात्राएं क्रीम शेड के यूनिफॉर्म में नजर आयेंगी. बीए की छात्राओं के लिए ग्रे, बीएससी के लिए ग्रीन और पीजी की कुछ श्रेणियों के लिए लाइट पर्पल शेड निर्धारित किया गया है. वर्तमान में सलवार-सूट का विकल्प रखा गया है, हालांकि कुछ विशिष्ट पाठ्यक्रमों में पैंट-शर्ट को भी शामिल किया गया है. नामांकन के दौरान छात्राएं अपने कोर्स के अनुसार ड्रेस का ऑर्डर दे सकेंगी, ताकि सत्र की शुरुआत से ही सभी छात्राएं निर्धारित ड्रेस कोड में कैंपस आ सकें.

15 मई तक आवेदन का मौका और प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल

नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गयी है. कॉलेज ने प्रवेश परीक्षाओं और इंटरव्यू का विस्तृत शेड्यूल भी सार्वजनिक कर दिया है. आगामी 25 मई को सुबह 10 बजे से बीएससी ऑनर्स के मुख्य विषयों जैसे भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जूलॉजी की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी. इसी दिन दोपहर 12:30 बजे से बीए ऑनर्स के विभिन्न विषयों के लिए परीक्षा ली जायेगी. अंग्रेजी ऑनर्स लेने वाली छात्राओं के लिए 26 मई को लिखित परीक्षा के साथ-साथ साक्षात्कार का भी आयोजन किया जायेगा. व्यावसायिक पाठ्यक्रमों जैसे बीसीए और बीबीए में चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से होगा, जबकि मास कम्युनिकेशन और फैशन डिजाइनिंग जैसे कोर्सेस में बिना किसी प्रवेश परीक्षा के सीधे नामांकन का अवसर दिया गया है. स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 30 मई को ऑफलाइन इंटरव्यू आयोजित किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel