[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना वीमेंस कॉलेज में बीएससी-बीएड कोर्स शुरू, सभी 100 सीटों पर नामांकन पूरा

पटना वीमेंस कॉलेज में बीएससी-बीएड कोर्स शुरू, सभी 100 सीटों पर नामांकन पूरा

0
पटना वीमेंस कॉलेज में बीएससी-बीएड कोर्स शुरू, सभी 100 सीटों पर नामांकन पूरा
Patna Women's College

पटना से अमृता की रिपोर्ट
Patna Women’s College: पटना वीमेंस कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय बीएससी-बीएड पाठ्यक्रम की सभी 100 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है. कॉलेज प्रशासन ने बताया कि निर्धारित सभी सीटों पर विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक प्रवेश हो चुका है.

विषयवार सीटों पर हुआ प्रवेश

कॉलेज के अनुसार गणित विषय में सबसे अधिक 26 छात्रों ने नामांकन कराया है. इसके अलावा केमिस्ट्री में 24, फिजिक्स में 22, बॉटनी में 14 और जूलॉजी में 14 छात्रों ने प्रवेश लिया है.

विज्ञान के साथ मिलेगा शिक्षण प्रशिक्षण

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि यह चार वर्षीय पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को विज्ञान विषयों की पढ़ाई के साथ शिक्षण प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा. इससे छात्रों को भविष्य में विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करियर के अवसर मिल सकेंगे.

ओरिएंटेशन और कक्षाओं की तैयारी शुरू

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम और नियमित कक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है. छात्रों से समय पर आवश्यक दस्तावेज जमा करने और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है.

ALSO READ: पटना यूनिवर्सिटी के यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स की मेरिट लिस्ट आज होगी जारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel