[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna News: पटना शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, ऑटो और इ-रिक्शा के लिए अलग रूट, नई व्यवस्था जल्द

Patna News: पटना शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, ऑटो और इ-रिक्शा के लिए अलग रूट, नई व्यवस्था जल्द

0
Patna News: पटना शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, ऑटो और इ-रिक्शा के लिए अलग रूट, नई व्यवस्था जल्द
पटना ऑटो स्टैंड

Patna News: पटना शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए इ-रिक्शा व ऑटो के रूट का निर्धारण होगा. प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवडे ने कहा कि अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई होगी. पटना की सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ नियमित रूप से अभियान चलाया जायेगा. डीटीओ को ओवरलोडिंग व अवैध वाहनों के परिचालन खिलाफ स्पेशल ड्राइव चला कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मयंक वरवडे ने जाम को लेकर पदाधिकारियों, ऑटो व इ-रिक्शा संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. आयुक्त ने कहा कि कॉमर्शियल वाहन संगठनों के साथ साथ अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना आवश्यक है. इस दिशा में अल्पकालीन और दीर्घकालीन कार्ययोजना पर निर्णय हो रहा है.

मयंक वरवडे ने दिए कई निर्देश

प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवडे ने कहा कि ट्रैफिक जाम व प्रदूषण से मुक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है. आयुक्त ने ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा संघों के प्रतिनिधियों से भी सुझाव मांगे. उन्होंने परिवहन, जिला नियंत्रण कक्ष, एसडीओ और एसडीपीओ, नगर निकाय को ट्रैफिक व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इ-रिक्शा और अऑटो के नियमों के अनुसार सुगम परिचालन करने के लिए संघ के प्रतिनिधियों को कहा गया. आयुक्त ने कहा कि समय का निर्धारण कर वाहनों को अलग-अलग अंतराल पर छोड़े. अनावश्यक कट को बंद करें. जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण करें.

नियम नहीं मानने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

जाम वाले जगहों को चिह्नित कर व्यवस्था होगी बैठक में रेलवे स्टेशन, कारगिल चौक, राजेंद्रनगर टर्मिनल स्टेशन, सिपारा पुल, राजा बाजार, पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, अशोक राजपथ, नेहरू पथ फ्लाइओवर आदि स्थलों पर जाम के समाधान के लिए प्रस्तावों पर चर्चा की गई. इसके लिए वेंडिंग जोन, नो वेंडिंग जोन की पहचान, ऑटो पार्किंग स्थल चिह्नित करना, सड़क की चौड़ाई बढ़ाने, जाम व दुर्घटना का कारण खोजने, अतिक्रमण हटाने आदि पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई, सीसीटीवी के माध्यम से नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई कर जुर्माना लगाने की भी बात कही गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

चार्जिंग प्वाइंट और प्रीपेड बूथ बनाने की मांग

बैठक में सभी ऑटो और इ-रिक्शा यूनियन की तरफ से नियम लागू करने से पहले ऑटो और इ-रिक्शा की पार्किंग और ठहरने का स्थान रूट पर संख्या के आधार पर सुनिश्चित करने और चार्जिंग प्वाइंट बनाने की मांग की गयी. साथ ही पार्किंग और पैसेजर के उतरने- चढ़ाने की जगह चिह्नित करने के बाद ही रूट कलर कोड में चलाने की मांग की गयी. साथ ही ऑटो को घर से आने-जाने, गैस भराने, गैराज जाने, अपने घर-परिवार और मरीजों को लेकर दूसरे रूट में आने-जाने की अनुमति देने की मांग की गयी.

इसे भी पढ़ें: Ring Road: बिहार के इस जिले में बनने जा रहा है दो-दो रिंग रोड, बजट और रूट भी हो गया तय

Previous article Bihar News: अगले 6 महीने में एक लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, टेबल टॉप कैलेंडर जारी करने के बाद बोले श्रम मंत्री
Next article Muzaffarpur News: जिले में आवारा कुत्तों का आतंक, एक महीने में 3000 लोगों को बनाया शिकार
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel