[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, मौसम विभाग का अलर्ट; बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, मौसम विभाग का अलर्ट; बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी

0
पटना में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, मौसम विभाग का अलर्ट; बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी
AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

Patna Weather Update: पटना समेत पूरे दक्षिण बिहार में बुधवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद राजधानी में बारिश के संकेत कमजोर बने हुए हैं. नमी बढ़ने और तेज धूप के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. सुबह से ही तापमान और नमी का स्तर बढ़ने के कारण सड़क पर निकलने वाले लोग परेशान दिखे. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल पटना में गर्मी और उमस का असर पूरे दिन बना रह सकता है.

Whatsapp Image 2026 06 16 At 7.54.52 Am 1
पांच जिलों के लिए imd का ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार के पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

इस बीच मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने बिहार के पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली और सारण जिले के कई प्रखंडों में अगले दो से तीन घंटे के भीतर मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. इसके साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है.

बिहार के इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर की आशंका

मौसम विभाग की ओर से जारी तात्कालिक चेतावनी में मुजफ्फरपुर, वैशाली और सारण के कई प्रखंडों को विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्र में रखा गया है. विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में अचानक मौसम बदल सकता है और तेज हवा के साथ बारिश तथा बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

1200 675 21727809 Thumbnail 16X9 Mausam
बारिश का इंटेजर

राजधानी में बारिश का इंतजार

हालांकि पटना को इस तात्कालिक चेतावनी में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन मौसम में नमी बढ़ने के कारण लोगों को बारिश का इंतजार है. राजधानी में फिलहाल उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है.

IMD Advisory: मौसम विभाग ने जारी की सावधानी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मेघ गर्जन और वज्रपात के दौरान लोग खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. तेज हवा और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है. विभाग लगातार मौसम की निगरानी कर रहा है और स्थिति के अनुसार आगे भी अपडेट जारी किए जाएंगे.

ALSO READ: Patna Manhole Cleaning: एएन कॉलेज वाले हादसे से भी नहीं लिया सबक! बिना Safety Kit मैनहोल में उतरे सफाईकर्मी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel