[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में शुरू होंगे 2 नए सरकारी अस्पताल, 3 लाख लोगों को मोहल्ले में ही मिलेगा मुफ्त इलाज और दवाएं

पटना में शुरू होंगे 2 नए सरकारी अस्पताल, 3 लाख लोगों को मोहल्ले में ही मिलेगा मुफ्त इलाज और दवाएं

0
पटना में शुरू होंगे 2 नए सरकारी अस्पताल, 3 लाख लोगों को मोहल्ले में ही मिलेगा मुफ्त इलाज और दवाएं

UPHC Hospital in Patna: पटना में दो नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) बनकर तैयार हैं. इसी सप्ताह स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक साथ दोनों सेंटरों का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद इन केंद्रों पर लोगों को मुफ्त इलाज, नियमित जांच व आवश्यक दवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी. इसमें पहला व सबसे बड़ा केंद्र वार्ड संख्या 38 के दरियापुर भट्ठी में बना है, जबकि दूसरा केंद्र वार्ड संख्या 48 के नंद नगर कॉलोनी में तैयार किया गया है.

इन दोनों केंद्रों के चालू हो जाने से करीब 3 लाख से अधिक लोगों को अपने ही मोहल्ले में प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध होने लगेगी. वर्तमान में पूरे राज्यभर में करीब 148 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, जिनमें से 33 पटना में हैं. इन 33 केंद्रों में से अधिकांश महज एक या दो कमरों के किराए के भवनों में चल रहे हैं, जबकि सिर्फ नौ केंद्र ही सरकारी भवनों में हैं. इसके शुरू होने से वार्ड 38 के साथ 37, 39, 40 व 42 के 2 लाख से अधिक लोगों को लाभ पहुंचेगा. राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत इस केंद्र के सुचारू संचालन के लिए डॉ केएम अंशिका एवं डॉ निवेश कुमार की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है. इसके अलावे नर्स व अन्य की भी नियुक्ति की गयी है.

अतिक्रमित जमीन को खाली करा तैयार किया दोमंजिला भवन

वार्ड संख्या 38 के दरियापुर भट्ठी रोड में दशकों से अतिक्रमित चार कट्ठा जमीन को मुक्त कराकर इस अस्पताल का निर्माण कराया गया है. पटना नगर निगम द्वारा एनओसी देने के बाद बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत बीएमएसआइसीएल की ओर से 1.16 करोड़ रुपये की लागत से भवन को तैयार किया गया है. इस नए यूपीएचसी भवन में 12 कमरे, 6 शौचालय, एक बड़ा हॉल व आपातकालीन स्थिति के लिए छह बेड की व्यवस्था की गई है.

आयुष्मान आरोग्य मंदिर से एक लाख लोगों को मिलेगी सुविधा

वार्ड संख्या 48 के नंद नगर कॉलोनी में बने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ के रूप में विकसित किया गया है. इस केंद्र के चालू होने से नंद नगर व नयागांव स्लम बस्ती की करीब 10 हजार की गरीब आबादी सहित कुल एक लाख से अधिक को राहत मिलेगी. इस वार्ड के अंतर्गत मुसल्लहपुर व सैदपुर इलाके में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं. अब इन सभी छात्रों व स्थानीय लोगों को मौसमी व सामान्य बीमारियों के लिए महंगे निजी डॉक्टरों के पास नहीं जाना पड़ेगा.

पॉलीक्लिनिक, अल्ट्रासाउंड व फिजियोथेरेपी की सुविधाएं बहाल करने की तैयारी

पार्षदों ने बताया कि बहुत जल्द दोनों केंद्रों में पॉलीक्लिनिक व हाइटेक अल्ट्रासाउंड की सुविधाएं बहाल करने की तैयारी है. इसके अलावा मरीजों को नेत्र रोग से संबंधित जांच की आधुनिक मशीनें व आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को सीधे बड़े चिकित्सा संस्थानों में भेजने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है. साथ ही, बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए फिजियोथेरेपी विंग भी शुरू की जाएगी.

दरियापुर भट्ठी रोड की जमीन पर दशकों से अवैध कब्जा था. हमने नगर निगम से इस जमीन को स्वास्थ्य समिति को हस्तांतरित करवाया. यह अस्पताल हमारे क्षेत्र के पांच वार्डों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा. अब लोगों को छोटी बीमारियों के लिए पीएमसीएच नहीं भागना पड़ेगा.
– डॉ आशीष कुमार सिन्हा पार्षद, वार्ड संख्या 38

चुनाव के समय मैंने जनता से वादा किया था कि नंद नगर में एक बेहतरीन अस्पताल बनवाऊंगा, जिसे आज मैंने पूरी निष्ठा से पूरा कर दिया है. इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर से हमारे क्षेत्र के गरीब स्लम वासियों व लॉज में रहने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को मुफ्त दवा और बेहतरीन इलाज मिलेगा.
– डॉ इन्द्रदीप कुमार चन्द्रवंशी, कांग्रेस नेता व पार्षद, वार्ड संख्या 48

यहां मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं

– सामान्य ओपीडी में मौसमी व सामान्य बीमारियों का इलाज
– गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण व सुरक्षित प्रसव संबंधी सलाह
– बच्चों का टीकाकरण व नवजात शिशुओं की देखभाल
– कुत्ता, बिल्ली या अन्य जानवर के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन
– खून, पेशाब, मल व बलगम सहित विभिन्न पैथोलॉजी जांच
– ब्लड प्रेशर, मधुमेह, कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की जांच
– डॉक्टर द्वारा लिखी गई आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण

Also Read: खान सर-रौशन आनंद विवाद पर भड़के रामकृपाल यादव, बोले- शिक्षा को जाति और धर्म में बांटना बिहार के लिए घातक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel