[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna Traffic Route: आज से 3 अक्टूबर तक पटना में इन रूटों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, फटाफट जानिए नया रास्ता

Patna Traffic Route: आज से 3 अक्टूबर तक पटना में इन रूटों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, फटाफट जानिए नया रास्ता

0
Patna Traffic Route: आज से 3 अक्टूबर तक पटना में इन रूटों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, फटाफट जानिए नया रास्ता
सांकेतिक तस्वीर

Patna Traffic Route: नवरात्र को लेकर आज से चार दिनों तक पटना की सड़कों पर भीड़भाड़ की स्थिति बनी रहेगी. ऐसे में लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए कई रूटों पर गाड़ियों का आना-जाना बाधित रहेगा. हालांकि, लोग वैकल्पिक रास्ते का सहारा ले सकेंगे.

3 अक्टूबर तक परिचालन बंद

आज 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पूरे नगर निगम इलाके में बस, ट्रक, ट्रैक्टर और टाटा 407 जैसी गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. जबकि 3 अक्टूबर तक मेट्रो और निर्माण कार्य से जुड़े भारी वाहनों को भी शहर में एंट्री की अनुमति नहीं होगी.

डाकबंगला चौराहे के पास गाड़ियों का आना जाना 4 दिन तक बंद

डाकबंगला चौराहे को 4 दिन बंद रखा जायेगा. भट्टाचार्या चौराहा, पटना जंक्शन और स्वामीनंदन तिराहा से डाकबंगला की ओर कोई गाड़ियां नहीं जायेंगी. डाकबंगला से कोतवाली तक दोनों ओर से सभी तरह के गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा. जंक्शन से गांधी मैदान जाने वालों को गोरियाटोली-एग्जीबिशन रोड का सहारा लेना होगा.

ये होंगे वैकल्पिक रूट

इसके साथ ही सगुना मोड़ की ओर से एयरपोर्ट जाने वाली छोटी गाड़ियां बेली रोड में रूकनपुरा, राजाबाजार ओवरब्रिज के नीचे जगदेव पथ से बीएमपी होते हुए जा सकती हैं. सगुना मोड़ से पूरब हड़ताली मोड़, आयकर गोलंबर की ओर जाने वाली छोटी गाड़ियां रुकनपुरा से राजाबाजार फ्लाइओवर के ऊपर से जा सकते हैं. सगुना मोड़ से बेली रोड होते हुए दीघा, पाटलिपुत्र, राजीवनगर जाने वाले छोटी गाड़ियां आशियाना मोड़ से बायें आशियाना-दीघा रोड होते हुए जा सकती हैं.

आशियाना मोड़ से दीघा रोड पर चलेंगी गाड़ियां

इसके अलावा दीघा, पाटलिपुत्र और राजीवनगर की ओर जाने वालों को आशियाना मोड़ से दीघा रोड का इस्तेमाल करना होगा. राजीव नगर और दीघा से हड़ताली चौक आने-जाने के लिए अटल पथ और वैकल्पिक मार्ग तय किये गये हैं. डुमरा टीओपी से सगुना मोड़ जाने वाली गाड़ियां एयरपोर्ट-जगदेव पथ रास्ते का उपयोग कर सकती हैं.

कारगिल चौक से गांधी चौक दोनों तरफ परिचालन

अशोक राजपथ में कारगिल चौक से गांधी चौक तक परिचालन दोनों तरफ से होगा लेकिन गांधी चौक से गायघाट और गायघाट से चौक मोड़ होते हुए पटना सिटी तक सिर्फ पश्चिम से पूरब की ओर जाने के लिए गाड़ियों को परमिशन मिलेगी. चौक मोड़ से दीदारगंज तक भी यही नियम लागू रहेगा. दीदारगंज से पश्चिम आने वाले व्यावसायिक गाड़ियों की एंट्री नहीं होगी. पश्चिम दरवाजा, पूरब दरवाजा और पटना सिटी चौक से अशोक राजपथ पर पश्चिम की ओर आना-जान बंद रहेगा. गुलजारबाग स्टेशन रोड, मोर्चा रोड और सुदर्शन पथ का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

यहां होगा पार्किंग जोन

साथ ही फ्रेजर रोड, वीरचंद पटेल पथ की सर्विस लेन, जीपीओ गोलंबर से आर ब्लॉक चौराहा तक, पटना साइंस कॉलेज और पटना कॉलेज का मैदान पार्किंग जोन के रूप में चुना गया है. टू व्हीलर और प्राइवेट गाड़ियों की पार्किंग सिटी स्कूल चौक और मंगल तालाब के पास होगी. इस तरह से पटना में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक रूट बदले रहेंगे.

Also Read: Bihar News: बिहार के इन दो जिलों को मिले 77 मोबाइल टावर, लोगों को ऐसे मिल सकेगा बड़ा फायदा

Previous article यूपीएससी NDA परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार, upsc.gov.in पर इस Steps की मदद से देखें
Next article World Heart Day 2025: दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना करें ये 5 प्राणायाम
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel