[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna Traffic: पटना में दुर्गापूजा को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जान लें पूरी डिटेल्स

Patna Traffic: पटना में दुर्गापूजा को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जान लें पूरी डिटेल्स

0
Patna Traffic: पटना में दुर्गापूजा को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जान लें पूरी डिटेल्स
patna traffic news

Patna Traffic News: दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं को पूजा पंडालों तक आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हों. इसको लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. आज यानी बुधवार 9 अक्टूबर से शनिवार 12 अक्टूबर तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. डाकबंगला की तरफ वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है. हालांकि, यह व्यवस्था आपातकालीन और पासधारक वाहनों के लिए मान्य नहीं होगी.

डाक बंगला चौराहा, इनकम टैक्स गोलंबर, कोतवाली के आसपास की कैसी रहेगी यातायात व्यवस्था

  1. हड़ताली चौक की ओर से आयकर गोलंबर- बेली रोड में हड़ताली चौक से पटना जंक्शन, पुरानी बाईपास, न्यू बाईपास जाने वाले छोटे वाहन आयकर गोलंबर तक जाएंगे. वहां से कोई वाहन आगे नहीं जाएंगे. ये सभी वाहन आयकर गोलंबर से दाहिने वीरचंद पटेल पथ से आरब्लॉक, जीपीओ, चिरैयाटाड़ पुल या करबिगहिया होते हुए जा सकेंगे.
  2. बेली रोड से गांधी मैदान- बेली रोड में पश्चिम से गांधी मैदान की ओर जाने वाले छोटे वाहन वोल्टास मोड़ तक ही जा पाएंगे. ये वाहन वोल्टास मोड़ से बाएं विद्यापति मार्ग में आर्ट्स कॉलेज-लेडी स्टीफेंसन हॉल-छज्जूबाग होते हुए आगे जाएंगे.
  3. गांधी मैदान से बेली रोड- गांधी मैदान से बेली रोड की ओर जाने वाले छोटे और निजी वाहन छज्जू बाग रोड से सिन्हा लाइब्रेरी रोड से दाहिने उदयगिरी अपार्टमेंट से बायें कोतवाली टी होते हुए जा सकेंगे.
  4. जीपीओ गोलंबर ऊपर, नीचे जीपीओ गोलंबर के ऊपर या नीचे से सभी व्यावसायिक वाहनों का परिचालन बुद्ध मार्ग (उत्तर) की ओर नहीं होगा. ये वाहन जीपीओ गोलंबर से पश्चिम आर ब्लॉक चौराहा व पूरब में पटना जंक्शन, पुरानी बाईपास की ओर जा सकेंगे.
  5. आर ब्लॉक चौराहा- यहां से आयकर गोलंबर की ओर सभी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. ये वाहन आर ब्लॉक चौराहा से पूरब जीपीओ गोलंबर या पश्चिम में हार्डिंग रोड की ओर जा सकेंगे.
  6. अदालतगंज, वीरचंद पटेल पथ यहां से किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन अदालत गंज पूरब या उत्तर में आयकर गोलंबर की ओर नहीं होगा. सभी वाहनों को आर ब्लॉक चौराहा की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा.
  7. पटना जंक्शन से बेली रोड पटना जंक्शन से बेली रोड या हड़ताली की ओर जाने वाले सभी छोटे व व्यावसायिक वाहनों को जीपीओ गोलंबर से आर ब्लॉक होते हुए अटल पथ, दारोगा राय पथ (सर्पेटाइन रोड) होते हुए जाना होगा.
  8. डाकबंगला चौराहा- भट्टाचार्या चौराहा, पटना जंक्शन और स्वामी नंदन तिराहा की ओर से डाकबंगला की तरफ सभी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
  9. डाकबंगला चौराहा से कोतवाली तक इस मार्ग पर दोनों फ्लैंकों में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
  10. न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में वाहनों का परिचालन नहीं होगा. पटना जंक्शन से गांधी मैदान जाने वाले छोटे वाहनों को गोरिया टोली चौक से एक्जीबिशन रोड होते हुए जाना होगा और वापसी भी इसी मार्ग से होगी.

Also Read:  सोना खरीदने का अच्छा मौका, रेट में भारी गिरावट, जानें पटना के बाजारों का हाल

अशोक राजपथ और जुड़े मार्गों की यातायात व्यवस्था

  1. करगिल चौक से गांधी चौक तक- अशोक राजपथ में करगिल चौक से एनआईटी मोड़ तक छोटे वाहनों का परिचालन दोनों तरफ किया जाएगा.
  2. गांधी चौक से गायघाट तक (वन-वे)- इस मार्ग में छोटे वाहन केवल पश्चिम से पूरब की ओर जाएंगे. पूरब से पश्चिम की ओर आने वाले छोटे वाहनों को गायघाट चौराहा से दक्षिण बिस्कोमान गोलंबर, कुम्हरार से पुरानी बाईपास होते हुए गंतव्य की ओर जाना होगा. या जेपी गंगा पथ से गांधी मैदान, दीघा की ओर जा सकेंगे.
  3. गायघाट से चौक मोड़ पटना सिटी तक वन वे- इस मार्ग में पश्चिम से पूरब की ओर जाने वाले छोटे वाहनों के लिए एकतरफा यातायात व्यवस्था रहेगी. पूरब से पश्चिम की ओर आने वाले छोटे वाहन चौक शिकारपुर नाला, गुलजारबाग, तुलसी मंडी से पुरानी बाईपास होते हुए गंतव्य की ओर जा सकेंगे.
  4. चौक मोड़ से दीदारगंज तक चौक मोड़ से दीदारगंज तक केवल पश्चिम से पूरब की ओर छोटी वाहन जा सकते हैं. दीदारगंज से पश्चिम अशोक राज पथ में सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. ये वाहन दीदारगंज से न्यू बाईपास से टॉल प्लाजा होते हुए गंतव्य की ओर जा सकेंगे.
  5. पश्चिम दरवाजा- पश्चिम दरवाजा से अशोक राजपथ में पूरब से पश्चिम वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. यहां से सभी वाहन नबाव बहादुर रोड से गुलजारबाग स्टेशन रोड से अगमकुआं फ्लाईओवर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.
  6. पूरब दरवाजा- पूरब दरवाजा से अशोक राजपथ में पूरब से पश्चिम वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. पूरब दरवाजा से सभी वाहन मोर्चा रोड से सुदर्शन पथ से चौक शिकारपुर आरओबी होते हुए गंतव्य की ओर जा सकते हैं.
  7. पटना सिटी चौक– पटना सिटी चौक से अशोक राजपथ में पूरब से पश्चिम की ओर वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. पटना सिटी चौक से नई सड़क (गुरु गोविंद सिंह पथ) से सुदर्शन पथ से गुलजारबाग स्टेशन रोड से अगमकुआं आरओबी होते हुए गंतव्य की ओर जा सकेंगे.

बेली रोड में राजा बाजार फ्लाईओवर नीचे और उसके आसपास की यातायात व्यवस्था

सगुना मोड़ से हवाई अड्डा जाने वाले छोटे वाहन बेली रोड में रूकनपुरा, राजा बाजार ओवरब्रिज के नीचे जगदेव पथ से बीएमपी होते हुए जाएंगे. वहीं सगुना मोड़ से हड़ताली तक जाने वाले वाहन सगुना मोड़ से रूकनपुरा और वहां से राजा बाजार फ्लाईओवर से आगे जाएंगे.

ये वीडियो भी देखें

https://youtu.be/kZ4UPW6Yq3s?si=DvlAMPPjFJvv-0Iw
Previous article BJP मुझसे डरती है… टोटी चुराने का आरोप लगाने वालों को भेजूंगा नोटिस, दुबई से लौटते ही हमलावर हुए तेजस्वी
Next article Kal Ka Mausam: बिहार के असमान में दिखेंगे बादल, कुछ जगहों पर होगी बारिश, सप्तमी को लेकर है ये अपडेट
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel