[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना JP Ganga Path: पटना सिटी में बनेगी अटल पथ जैसी सड़क, 1 अप्रैल से JP गंगा पथ पर दीघा से दौड़ेगी गाडियां

JP Ganga Path: पटना सिटी में बनेगी अटल पथ जैसी सड़क, 1 अप्रैल से JP गंगा पथ पर दीघा से दौड़ेगी गाडियां

0
JP Ganga Path: पटना सिटी में बनेगी अटल पथ जैसी सड़क, 1 अप्रैल से JP गंगा पथ पर दीघा से दौड़ेगी गाडियां
JP Ganga Path

JP Ganga Path: बिहार की राजधानी पटना में अप्रैल महीने की पहली तारीख से जेपी गंगा पथ (JP Ganga Path) पर दीदारगंज तक, जिसके बीच की दूरी लगभग 20.5 किलोमीटर है, उस रूट में गाड़ियां चलने लगेंगी. फ़िलहाल इस रूट में दीघा से कंगन घाट तक ही गाड़ियों का आवागमन हो रहा है. बिहार राज्य पथ विकास निगम (Bihar State Road Development Corporation) ने कंगन घाट से पटना घाट के बीच का काम पूरा कर लिए है. अधिकारियों के मुताबिक पटना घाट से दीदारगंज के बीच तीन स्पैन चढ़ाने का काम बचा है जो फरवरी के अंत तक 150 पूरा कर लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि मार्च के फर्स्ट वीक में सेगमेंट लांचर को उतारने के बाद फिनिशिंग का कार्य पूरा होगा. इसके बाद 1 अप्रैल से जेपी गंगा पथ पर दीघा से दीदारगंज तक जाना आसान हो जाएगा. इस रूट के चालू होने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी.

पटना सिटी के बीचो-बीच बनेगी अटल पथ जैसी सड़क

पटना सिटी में अटल पथ की तरह नई सड़क का निर्माण शुरू होगा. रेलवे की जमीन पर काम करने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट (एनओसी) मिलने के बाद पटना सिटी के बीचो-बीच यहां सबसे चौड़ी सड़क बनाई जाएगी. इससे पटना के पूर्वी इलाके में रहने वाले लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी. जाम में फंसे रहने के कारण लोगों का समय बर्बाद नहीं होगा. अधिकारियों के मुताबिक पटना घाट कनेक्टिविटी बनकर तैयार हो गई है. अब रेलवे की जमीन पर निर्माण कार्य शुरू होगा. इससे पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

यू-टर्न कहां बनेगा

बिहार राज्य पथ विकास निगम की कंगन घाट से पटना घाट के बीच घूमने के लिए एलिवेटेड रोड के ऊपर यू-टर्न बनाने की योजना है. इसके अलावा गायघाट के पास डाउन रैंप का निर्माण कराया जायेगा. इसका टेंडर भी हो गया है. जल्द ही एजेंसी को भी फाइनल कर लिया जाएग. इसकी प्रक्रिया चल रही है. विभाग ने इस साल के मार्च में काम शुरू करने का लक्ष्य रखा है. यहां काम पूरा होने के बाद कंगन घाट और गायघाट से दीदारगंज की तरफ जाने के लिए अंडरपास से गाड़ियां घूमनी शुरू हो जाएगी. इससे ट्रैफिक पर लोड कम पडे़गा. क्योंकि फिलहाल यू-टर्न लेने के लिए कृष्णा घाट अंडरपास से गुजरना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें: Bihar : बिहार के इस जिले के DM पर बड़ी कार्रवाई, वेतन जारी करने पर लगी रोक

Previous article Onion Price: दिल्ली में 27 साल पहले प्याज बना था बीजेपी की हार की वजह, जानिए आज के दाम
Next article Latest Full hand Mehndi Design: दुल्हन के लिए देखें भरी-भरी मेहंदी के 5 शानदार डिजाइन
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel