[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन जाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य, जानें डिटेल्स…

पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन जाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य, जानें डिटेल्स…

0
पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन जाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य, जानें डिटेल्स…
bihar road project(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Patna Road News: बिहार की राजधानी पटना में जेपी गंगापथ से पटना साहिब स्टेशन जाने के लिए पटना घाट के पास कनेक्टिविटी देने के लिए सड़क का निर्माण होना है. इसका काम अक्तूबर में शुरू हो जाएगा. इसके लिए रेलवे से जमीन मांगा गया है, मिलने के बाद काम शुरू होगा. सूत्र ने बताया कि रेलवे से मिलनेवाली 18 एकड़ जमीन के लिए प्रक्रिया चल रही है. जमीन अधिग्रहण के एवज में जिला प्रशासन की ओर से रेलवे को शीघ्र राशि भुगतान कर दिया जाएगा.

इसके लिए पथ निर्माण विभाग से राशि मिल गई है. सूत्र ने बताया कि लगभग 44 करोड़ रुपए रेलवे को देने हैं. राशि भुगतान होने के बाद लगभग 15 दिनों में जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है. रेलवे से जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने पर अगले माह से सड़क निर्माण का काम शुरू हो जाएगा.

Also Read: बड़ी पटन देवी मंदिर में बढ़ेंगी सुविधाएं, पर्यटकीय सुविधाओं के विकास के लिए 78.83 लाख की मंजूरी…

डेढ़ किमी लंबी सड़क का होगा निर्माण

जानकारी के मुताबिक पटना घाट से पटना साहिब रेलवे स्टेशन के बीच लगभग 1.55 किमी सड़क का निर्माण होना है. जेपी गंगापथ में पटना घाट के पास उतरने के लिए कनेक्टिविटी तैयार हो रही है. रेलवे की बाउंड्री तक सड़क बन कर तैयार है. रेलवे से जमीन मिलने के बाद सड़क निर्माण का काम शुरू होगा.

पटना घाट से पटना साहिब रेलवे स्टेशन तक सड़क बनने से जेपी गंगा पथ की ओर से आनेवाले को पटना सिटी इलाके सहित न्यू बाइपास आने-जाने में सुविधा बढ़ेगी. पटना घाट से अशोक राजपथ के बीच पहले सड़क का निर्माण होगा. अशोक राजपथ में ओपी साह कम्युनिटी हॉल, मालसलामी थाने के पास सड़क बनेगी.

Also Read: बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर दिसंबर से दौड़ेंगे वाहन, डीएम ने इन विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिया अहम निर्देश…

अनीसाबाद-एम्स एलिवेटेड रोड को लेकर एनएचएआइ से जमीन के डिटेल का इंतजार

बेऊर मोड़ से अनीसाबाद होते हुए एम्स के बीच एलिवेटेड रोड बनना है. इसके लिए जमीन अधिग्रहण से संबंधित डिटेल का एनएचएआइ से इंतजार है. एनएचएआइ से डिटेल मिलने के बाद जिला प्रशासन उन जगहों को चिह्नित कर स्ट्रक्चर हटाएगा. बेऊर मोड़ से एम्स के बीच एनएचआइ के प्रतिनिधि व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एलाइनमेंट का निरीक्षण किया है. इस दौरान अमीन द्वारा उन जगहों को चिह्नित किया गया है.

अब एनएचआइआइ से जगह उपलब्ध कराने से संबंधित डिटेल मिलना है. जिला प्रशासन के सूत्र ने बताया कि एनएचआइ द्वारा दिए गए डिटेल के अनुसार संबंधित इलाके में स्ट्रक्चर हटाए जाएंगे. डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने अनीसाबाद-एम्स के बीच एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए अधिकारियों को एनएचएआइ के प्रतिनिधियों के साथ सर्वे कर जगहों को चिह्नित करने का आदेश दिया था.

अनीसाबाद व फुलवारीशरीफ गोलंबर के पास अधिक स्ट्रक्चर

सूत्र ने बताया कि अनीसबाद व फुलवारीशरीफ गोलंबर के पास अधिक स्ट्रक्चर है. इन जगहों से स्ट्रक्चर को हटाने की आवश्यकता है. इसके लिए एनएचएआइ से अधियाचना आना बाकी है. बेऊर मोड़ से अनीसाबाद गोलंबर होते हुए एम्स के बीच नौ किमी लंबा एलिवेटेड रोड बनना है. एलिवेटेड रोड फोरलेन होगा. सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर बनना है.

रांची पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बोले- झारखंड के मुख्यमंत्री तो जासूस निकले

https://www.youtube.com/watch?v=cxzjvKdZ-pM
Previous article Dengue in Bihar: डेंगू से पटना में पहली मौत, 24 घंटे के दौरान 50 नये मरीज भी मिले
Next article Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इस एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, कहा-जिंदगी में अंधेरा हो गया
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel