[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना: NH-139 पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर से लगा लंबा जाम, नहर रोड पर पिकअप पलटने से चालक घायल

पटना: NH-139 पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर से लगा लंबा जाम, नहर रोड पर पिकअप पलटने से चालक घायल

0
पटना: NH-139 पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर से लगा लंबा जाम, नहर रोड पर पिकअप पलटने से चालक घायल

Patna Road Accident : बिक्रम थाना क्षेत्र में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों से अफरा-तफरी मच गई. पहले हादसे में खोरैठा गांव के समीप एनएच-139 पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जबकि दूसरे हादसे में हरपुरा-तील्लूचक नहर रोड पर एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई. दोनों घटनाओं में चालक घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिक्रम में कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

एनएच-139 पर ट्रकों की भीषण भिड़ंत

जानकारी के अनुसार खोरैठा गांव के पास एनएच-139 पर तेज रफ्तार के कारण दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया.

दुर्घटना के बाद एनएच-139 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा. जाम में फंसे यात्रियों और स्कूल वाहनों में सवार बच्चों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी.

नहर में पलटी पिकअप

दूसरी घटना हरपुरा और तील्लूचक के बीच नहर रोड पर हुई, जहां एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई. सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत अभियान चलाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. हादसे में चालक के हाथ और पैर में चोटें आई हैं.

जांच में जुटी पुलिस

बिक्रम थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है. एनएच-139 पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है. उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की.

Also Read: बिहार में 6715 करोड़ रुपये से बदलेगी गांवों की तस्वीर, नई रोजगार योजना लागू, सरकार ने बताया पूरा रोडमैप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel