[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में ऐतिहासिक होगी रामनवमी, 52 झांकियां और 2 लाख भगवा झंडों से सजेगा शहर, जानिए पूरा प्लान

पटना में ऐतिहासिक होगी रामनवमी, 52 झांकियां और 2 लाख भगवा झंडों से सजेगा शहर, जानिए पूरा प्लान

0
पटना में ऐतिहासिक होगी रामनवमी, 52 झांकियां और 2 लाख भगवा झंडों से सजेगा शहर, जानिए पूरा प्लान
जानकारी देते शायन कुणाल

Ram Navami 2026: पटना में इस साल 27 मार्च को रामनवमी मनाई जाएगी. इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरम पर पहुंच गई हैं. शहर को पूरी तरह भगवामय करने की तैयारी है. इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़े स्तर पर प्लानिंग की गई है.

आयोजन समिति के प्रमुख शायन कुणाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महत्वपूर्ण जानकारियां दी. उन्होंने बताया कि इस बार रामनवमी सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आधुनिक प्रबंधन और तकनीक का भी बेहतरीन उदाहरण होगी.

शहर के अलग-अलग स्थानों से निकलेंगी भव्य झांकियां

इस बार शहर के 52 अलग-अलग स्थानों से भव्य झांकियां निकाली जाएंगी. इन झांकियों में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जीवंत रूप में दिखाया जाएगा. हर झांकी को खास थीम पर तैयार किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को ऐसा महसूस हो जैसे वे खुद रामायण काल की यात्रा पर निकल पड़े हों. पूरे शहर को एक आध्यात्मिक माहौल में ढालने की कोशिश की जा रही है.

2 लाख भगवा ध्वजों से सजेगा पूरा शहर

आयोजन समिति का दावा है कि इस बार करीब 2 लाख भगवा झंडों से पटना को सजाया जाएगा. शहर की गलियों, चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर भगवा ध्वज लहराते नजर आएंगे, जिससे हर कोना उत्सवमय दिखेगा. यह नजारा राजधानी को पूरी तरह राममय बना देगा और श्रद्धालुओं के लिए एक अलग ही अनुभव तैयार करेगा.

हाईटेक सुरक्षा: हर गतिविधि पर रहेगी नजर

रामनवमी के इस बड़े आयोजन को सुरक्षित बनाने के लिए हाईटेक इंतजाम किए गए हैं. शहर के अलग-अलग हिस्सों में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाए जाएंगे, जहां से सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि की निगरानी होगी. प्रशासन के सहयोग से लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके.

भीड़ और सुरक्षा पर खास फोकस

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए खास रणनीति तैयार की गई है. भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक कंट्रोल और चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है. आयोजन समिति का कहना है कि इस बार श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और यादगार अनुभव देने पर पूरा जोर रहेगा.

Also Read: जज के सामने पवन सिंह बोले- ज्योति संग नहीं रहना, मुझे तलाक चाहिए… सुनवाई में नहीं पहुंची पत्नी

Previous article अब गांव की महिलाएं UPI से ले सकेंगी लोन, जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा
Next article SC ने कहा- शर्म करें पुलिस अधिकारी, 3 साल की बच्ची से बलात्कार की जांच SIT को सौंपी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel